साड़ी के साथ पहनें ये यू-नेक ब्लाउज डिजाइन्स, दिखेंगी चांद जैसी खूबसूरत

ज्यादातर महिलाएं साड़ी में सुंदर लगती हैं। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। बाजार में आपको कांजीवरम से लेकर सिल्क साड़ी तक की वैरायटी मिल जाएगी। अक्सर महिलाएं साड़ी के साथ केवल एक ही डिजाइन का ब्लाउज पहन लेती हैं। इससे उनका लुक पुराना और फीका सा लगता है। ऐसे में अलग-अलग ब्लाउज डिजाइन्स ट्राई करते रहना चाहिए।
क्या आपको यू-नेक ब्लाउज पसंद है? लेकिन आप इसे एक ही तरीके से सिलवा कर थक चुकी हैं? कुछ नया नहीं है। ऐसे में आज हम आपके लिए यू-नेक में एक से बढ़कर एक डिजाइन्स लेकर आए हैं।
सिंपल यू-नेक ब्लाउज डिजाइन
साड़ी में मॉर्डन लुक के लिए आप फ्रंट डीप यू-नेक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यूनिकनेस एड करने के लिए आप हुक की जगह बटन लगवा सकती हैं। इससे आप ब्लाउज देखने में प्यारा लगेगा।
कॉटन साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज सूट करते हैं। लो बन बनाएं। स्टड इययरिंग्स पहनें और खुले पल्ले वियर करें। इस लुक में आप सुंदर लगेंगी।
डीप यू-नेक विद लटकन डिजाइन
आप भी फोटो में दिखाए गए डिजाइन को कॉपी कर कुछ इसी तरह का ब्लाउज सिलवा सकती हैं। आप चाहें तो बैक के डिजाइन में सर्कल औरट्रायंगल भी बनवा सकती हैं। इससे आपका ब्लाउज सबसे अलग दिखेगा।
अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो साड़ी के साथ यह ब्लाउज पहनें। गले में पतली सी चेन, हाथ में चूड़ी और खुले बाल रखें। (लेटेस्ट बोट नेक डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Special:यू-नेक ब्लाउज के ये डिजाइन आपकी सिंपल साड़ी में लगाएंगे चार-चांद
फुल स्लीव्स यू-नेक ब्लाउज
इस तरह के ब्लाउज के साथ चोकर पहनें। जुड़े को गजरे से कवर करें। छोटे से मोती वाले इयररिंग्स कैरी करें। यकीन मानिए आपको इस अवतार में देख सबके मुहं से केवल एक ही बात निकलेगी, वाह कितनी खूबसूरत लग रही हैं आप।(कोल्ड शोल्डर ब्लाउज डिजाइन्स देखें)
इसे भी पढ़ें:केवल 100 रुपए में सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक
पफ स्लीव्स यू-नेक डिजाइन
आप चाहें स्लीव्स के लिए नेट का कपड़ा भी चुन सकती हैं। फ्लोरल साड़ी के साथ पफ स्लीव्स ब्लाउज पहनें। सिंपल मेकअप करें। हाथ में घड़ी पहनना न भूलें। हाई हील्स से अपने लुक को कंप्लीट करें। नाइट फंक्शन के लिए इसके साथ हैवी नेकलेस सूट करेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।