ब्रेस्ट को शेप में रखने के लिए ब्रा पहनी जाती है। ब्रा के लिए सही फिटिंग होना जरूरी है। वरना, पूरे दिन अनकंफर्टेबल फील होता है। ब्रा कई साइज और शेप में आती हैं। अक्सर बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को बेहद परेशानी आती है, क्योंकि उनके लिए सी, डी और उससे बड़े कप साइज ही उपलब्ध होते हैं। ऐसे में उन्हें परफेक्ट ब्रा स्टाइल नहीं समझ आता है।
हैवी बस्ट वाली महिलाओं को ब्रा में कवरेज के साथ-साथ सपोर्ट की भी जरूरत होती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बड़े ब्रेस्ट के लिए कंफर्टेबल के साथ-साथ स्टाइलिश ब्रा के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको अपने लॉन्जरी कलेक्शन में शामिल करना चाहिए।
अगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं, तो आपको सुपर सपोर्ट ब्रा पहननी चाहिए। यह ब्रा 4 तरीकों से ब्रेस्ट को सपोर्ट देने का काम करती है। इसमें नॉन-स्ट्रेच कप, ब्रॉड बैक, सूदिंग विंग्स और वाइड स्ट्रैप्स शामिल हैं। इस ब्रा को पहन आपके ब्रेस्ट सुडौल नजर आएंगे। यह ब्रा पहनने में भी कंफर्टेबल है। आप इस ब्रा को सहुलित अनुसार ढीला या टाइट भी कर सकती हैं। इस ब्रा को पहन ऊपर और किनारे से आपके ब्रेस्ट उभरे हुए नहीं नजर आएंगे।
क्या आपके भी ब्रेस्ट हैवी हैं? जिसके कारण आप अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। ब्रेस्ट को सपोर्ट देने के लिए ब्रा वियर की जाती है। अक्सर हैवी बस्ट वाली महिलाओं को ऐसी ब्रा चाहिए होती है, जो फुल कवरेज दे।
ब्रालेट ब्रा देखने में काफी अच्छी लगती है। इसलिए आप इसे फ्लॉन्ट भी कर सकती हैं। यह ब्रा ब्रेस्ट को फुल कवरेज देता है, जिससे आपके ब्रा को फुल सपोर्ट भी मिलता है। इस ब्रा में जे-हुक भी है, जो वाइड ब्रा स्ट्रैप को क्रिस-क्रॉस स्टाइल में बदल देता है।
यह विडियो भी देखें
इस ब्रा को आप हाई-वेस्ट पैंट से लेकर लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। यह ब्रा स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी है। ब्रालेट में आपको पैटर्न से लेकर अलग-अलग कलर तक मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 5 Bra
लेस ब्रा भी हैवी बस्ट के लिए एकदम परफेक्ट है। यह ब्रा देखने में भी काफी सुंदर होती है। इस ब्रा में अंडरवायर होते हैं, जो ब्रेस्ट को सपोर्ट देने का काम करते हैं। इसमें कप और साइड विंग्स पर लेस लगी होती हैं, जिससे यह ब्रा को स्टाइलिश फील देती है। आपको अपनी लॉन्जरी कलेक्शन में इस ब्रा को जरूर शामिल करना चाहिए। (ब्रा चुनने का सही तरीका जानें)
इसे भी पढ़ें: क्या सही ढंग से पहन रही हैं आप Strapless Bra
अक्सर महिलाएं हैवी बस्ट के कारण स्पोर्ट्स खेलना कम कर देती हैं। ऐसे में आपको स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए। स्पोर्ट्स ब्रा में भी कई ऑप्शन आते हैं। इसमें सबसे कंफर्टेबल पैडेड स्पोर्ट्स ब्रा है। इस ब्रा को पहन आप आसानी से दौड़ सकती हैं। डांस से लेकर तक पावर योग तक कर सकती हैं। यह ब्रा भी फुल कवरेज देती है। (कर्वी बॉडी के लिए ब्रा खरीदने के टिप्स)
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।