Tulsi Vivah Special Saree Designs: तुलसी विवाह के दिन पहनें ये 6 खूबसूरत साड़ियां, पूजा में दिखेगा शाही अंदाज

तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर अगर आप भी सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस दिन पहनने के लिए आप कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। इस लेख में बताई गई सभी साड़ी डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।   
Updated:- 2026-11-20, 18:47 IST
sari styling tips for Tulsi Vivah

हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को तुलसी विवाह मनाया जाएगा। इस खास मौके पर महिलाएं भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह करवाती हैं और पूजन भी करती हैं। इसके बाद से ही हिंदू धर्म के अनुसार शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू हो जाता है। तुलसी विवाह वाले खास दिन अगर आप भी पूजा के दौरान साड़ी पहनना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय इस लेख में बताए गए कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।

तुलसी विवाह के लिए 6 लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस

तुलसी विवाह के दिन सबसे हटकर दिखने और अपने लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए आप बनारसी साड़ी से लेकर ऑरगेंजा साड़ी तक कुछ बेहतरीन साड़ी ऑप्शंस चुन सकती हैं। आइए जानते हैं इन साड़ी डिजाइंस के बारे में।

1. जरी वर्क बनारसी साड़ी

जरी के बारीक वर्क से सजी यह बनारसी साड़ी खासकर त्योहारों और पूजा के मौकों पर पहनने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की साड़ी को आप तुलसी विवाह वाले दिन पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। पूजा के दौरान पहनने के लिए बनारसी साड़ी में लाल, मेहरून या रानी पिंक जैसे बोल्ड कलर चुनना अच्छा रहता है। 

banarsi saree

pinterest/yamini

2. बांधनी या लहरिया प्रिंट साड़ी

इस साल तुलसी विवाह पर आप बांधनी या लहरिया प्रिंट वाली साड़ी भी पहन सकती हैं। यह राजस्थानी और गुजराती कला की पहचान होती है। बांधनी और लहरिया साड़ी हर मौके पर पहनने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह साड़ी हल्की और आरामदायक होती है, जिसे आप दिन भर पहनकर सहज महसूस कर सकती हैं। 

bandhani saree

pinterest/EtsyCA

3. चंदेरी या माहेश्वरी सिल्क साड़ी

अगर आप लाइटवेट साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए चंदेरी या माहेश्वरी सिल्क साड़ी सबसे बेस्ट हो सकती है। इसका फैब्रिक बहुत सॉफ्ट होता है, जो आपको दिन भर कंफर्ट देता है। पूजा के दौरान बैठने-उठने या काम करने में आपको इस साड़ी को पहनकर कोई परेशानी नहीं होगी। 

chanderi silk saree

pinterest/Block Puls

4. गोटा पट्टी या जरी बॉर्डर जॉर्जेट साड़ी

अगर आप थोड़ा हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो गोटा पट्टी या जरी बॉर्डर वाली जॉर्जेट साड़ी आपके लिए सही रहेगी। इस तरह की साड़ी में आपको कई तरह के कलर मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद का रंग चुनकर इसे तुलसी विवाह के खास मौके पर पहन सकती हैं। 

Untitled Design - 2026-11-19T195712.283

pinterest/priyaa

5. कांजीवरम सिल्क साड़ी

अगर आप थोड़ा भीड़ से हटकर रॉयल लुक चाहती हैं, तो आपके लिए कांजीवरम सिल्क साड़ी सबसे बेस्ट हो सकती है। चौड़े बॉर्डर के साथ बनी यह साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ऐसे में तुलसी विवाह के खास मौके पर पहनने के लिए यह एक शानदार पसंद रहेगी।  

Untitled Design - 2026-11-19T195730.538

pinterest/Kiran | Saree Styling & Outfit Inspo

यह भी पढ़ें- कांजीवरम या मैसूर सिल्क? जानिए फेस्टिव लुक के लिए कौन सी साड़ी रहेगी सबसे बेस्ट

6. फ्लोरल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी

आजकल ऑर्गेंजा साड़ी का भी काफी क्रेज महिलाओं में देखा गया है। अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी फेस्टिवल और पूजा के लिए एक फ्रेश और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकती है। 

organza saree

pinterest/WedLyf | Your Wedding Lifestyle Inspiration

तुलसी विवाह पर साड़ी स्टाइल करने के टिप्स

अगर आप ऊपर बताई गई साड़ी डिजाइंस में से किसी भी एक साड़ी को चुन रही हैं, तो इन स्टाइलिंग टिप्स का खास ध्यान जरूर रखें -

  • पूजा-पाठ के दौरान अगर आप चटक या बोल्ड कलर की साड़ी पहनती हैं, तो यह ट्रेडिशनल और शुभ लुक देती है।
  • इन साड़ियों के साथ आप कंट्रास्ट ब्लाउज या मैचिंग ब्लाउज पहनकर अपने लुक को और निखार सकती हैं।
  • अगर आप सही से पल्लू को पिन अप करेंगी, तो यह आपको पूजा के दौरान आरामदायक और परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा।
  • इस तरह की साड़ियों के साथ आप टेंपल ज्वेलरी या फिर कुंदन-पोलकी ज्वेलरी पहन सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- साड़ी हो या लहंगा, कमरबंद पहनने के ये 3 स्टाइल बदल देंगे आपका लुक

निष्कर्ष:अगर आप भी तुलसी विवाह या किसी खास मौके पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो कांजीवरम साड़ी से लेकर बांधनी और चंदेरी साड़ी तक आप कोई भी विकल्प चुन सकती हैं। ये सभी साड़ियां आपको एक ग्रेसफुल और रॉयल लुक देने में मदद करेंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

FAQ
तुलसी विवाह के दिन किस रंग की साड़ी पहनना सबसे अच्छा माना जाता है?
लाल, पीला, हरा या गुलाबी रंग की साड़ियां तुलसी विवाह की पूजा और उत्सव के लिए सबसे शुभ और सुंदर मानी जाती हैं।
क्या तुलसी विवाह में भारी सिल्क साड़ी के बजाय हल्की साड़ी पहनी जा सकती है?
हां, यदि आपको घर में पूजा की तैयारियां और काम खुद संभालने हैं, तो चंदेरी, जॉर्जेट या बांधनी जैसी हल्की साड़ी ज्यादा आरामदायक रहती है।
साड़ी के साथ किस तरह का हेयरस्टाइल अच्छा लगता है?
पारंपरिक साड़ी के साथ गजरा लगा लो बन या हाफ-टाई सॉफ्ट वेव्स बेहद खूबसूरत और पूजा के अनुकूल लगते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।