Hariyali Teej Special: हरियाली तीज पर ट्राई करें ये 6 ट्रेंडी ग्रीन नेल आर्ट डिजाइन

हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं हरियाली तीज को बड़ी धूमधाम के साथ मनाएंगी। इस दिन वे नए कपड़े पहनने के साथ सोलह श्रृंगार भी करती हैं। खूबसूरत साड़ी और मेहंदी के साथ अगर नाखूनों पर भी हरा रंग सजे, तो लुक अट्रैक्टिव बन सकता है। अगर आप भी इस साल हरियाली तीज पर अपने लुक को मॉडर्न और ट्रेंडी टच देना चाहती हैं, तो आइए देखते हैं ग्रीन नेल आर्ट के 5 बेहद खूबसूरत डिजाइंस।
हरियाली तीज के लिए ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइंस
अगर आप भी श्रृंगार कर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने वाली हैं, तो इस दिन हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइंस बनवा सकती हैं।
1. सेलेस्टियल ऑलिव ग्रीन नेल आर्ट
अगर आप बहुत ज्यादा हैवी नेल आर्ट पसंद नहीं करती हैं, तो सेलेस्टियल ऑलिव ग्रीन नेल आर्ट आपके लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आपके नाखून आलमंड शेप के हैं, तो इस तरह का नेल आर्ट सबसे बेस्ट हो सकता है। इस सिंपल और एलिगेंट नेल आर्ट को आप हरियाली तीज के मौके पर किसी भी सिल्क या कॉटन साड़ी के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।

2. लीफ प्रिंट ऑलिव ग्रीन और ब्राउन नेल आर्ट
हरियाली तीज के मौके पर आप इस खूबसूरत लीफ प्रिंट ऑलिव ग्रीन और ब्राउन रंग के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपके प्रेस-ऑन नेल्स हैं, तो इस तरह का नेल आर्ट बेस्ट रहेगा। इसमें बनी गोल्डन लीफ्स आपके हाथों को खूबसूरत बना देंगी। ऐसे में हरियाली तीज पर हरे रंग की नेल पॉलिश के साथ गोल्डन का कॉम्बिनेशन बेहद शाही अहसास देगा।

3. सेज ग्रीन बटरफ्लाई पैटर्न नेल आर्ट
हरियाली तीज सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ा त्योहार है, इसलिए नाखूनों पर ग्रीन कलर के साथ बने फ्लावर और बटरफ्लाई डिजाइन हाथों को खूबसूरत बना देंगे। हल्के हरे या व्हाइट बेस कोट के साथ ये नेल आर्ट रॉयल लुक दे सकते हैं। इसे आप ऑर्गेंजा या शिफॉन आउटफिट्स के साथ स्टाइल करें। एक या दो नाखूनों पर पूरा ग्लिटर लगाएं और बाकी पर सॉलिड एमराल्ड ग्रीन पेंट लगाएं।

यह भी पढ़ें- Green Nail Art Designs: वट सावित्री व्रत पर ग्रीन नेल आर्ट से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, देखें डिजाइंस
4. न्यूड ग्रीन या कैट-आई स्टाइल नेल आर्ट
न्यूड ग्रीन या कैट-आई स्टाइल नेल आर्ट भी आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे। इसमें डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन और व्हाइट नेल पॉलिश को मिक्स करके नया रूप दिया गया है, जिसे आप किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। हैवी बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ भी ऐसा डिजाइन बेहद निखरकर आता है।

5. वार्म कॉपर ग्लिटर नेल आर्ट
वार्म कॉपर ग्लिटर नेल आर्ट आजकल फैशन वर्ल्ड में छाया हुआ है। ऐसे में हरियाली तीज के खास मौके पर इस तरह का नेल आर्ट आपकी शोभा बढ़ा देगा। इसे आप किसी भी आर्टिस्ट से डिजाइन करवा सकती हैं। ग्रीन कलर नेल पॉलिश के साथ ग्लिटर आपके हाथों को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। अगर आप पूजा के दौरान टेंपल ज्वेलरी या एंटीक गोल्ड ज्वेलरी पहन रही हैं, तो इस तरह का नेल आर्ट सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- चूड़ियों संग खूब जचेंगे ये 'ग्रीन नेल आर्ट', सावन से पहले ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस
हरियाली तीज पर अगर आप भी नेल आर्ट बनवाने का सोच रही हैं, तो आपके लिए ऊपर बताए गए डिजाइंस बेस्ट रहेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Hellen Blog | Beauty and Fashion ideas/fajar's ideas/stella/Glossy Nailz
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।