herzindagi
image

आप भी पुरानी ड्राई नेल पॉलिश को बना सकती हैं नई, बस फॉलो करनी होगी ये टिप्स

अगर आप भी अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अपने नाखूनों पर नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं और ऐसे में आपकी नेल पेंट सूख गई है, तो आप कुछ उपाय कर इसे नया बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-16, 18:05 IST

महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ हर एक छोटी-छोटी चीजों का वह ध्यान रखती है। कुछ महिलाएं ऐसी है, जो अपने हाथ और पैर के लिए पेडीक्योर और मैनीक्योर दोनों करवाती है। यही नहीं कुछ महिलाएं वैक्स करवाती है, तो वहीं कुछ महिलाएं नेल आर्ट करवाती है।

ऐसे में अगर आप भी अपने नाखूनों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए नेल पेंट का इस्तेमाल करती है, तो यह खबर आपके लिए है। अगर आपकी नेल पेंट भी ड्राई या सुखी हो गई है, तो अब आप इसे दोबारा नई बना सकती है। आइए जानते हैं इसे नया बनाने का सही तरीका।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय 

2 - 2025-04-16T151301.592

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि पुरानी ड्राई नेल पेंट को नया बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। जैसे सबसे पहले आप एक कंटेनर में गर्म पानी निकाल लें। इस पानी में आप नेल पेंट को 15 से 20 मिनट के लिए डूबा कर रखें ऐसा करने से भी अंदर जमीन ड्राई नेल पॉलिश पिघल सकती है।

ड्राई नेल पेंट को बनाएं नया

एक्सपर्ट में आगे कहा कि आप नेल पॉलिश के अंदर भी गरम उक्लता हुआ पानी डाल सकती हैं। ध्यान रहे आपको डिब्बी में सिर्फ एक या दो चम्मच गर्म पानी ही डालना है। इसके बाद आप ढक्कन बंद कर नेल पेंट को थोड़ी देर के लिए धूप में रख दें। ऐसा करने से भी नेल पॉलिश नई जैसी बन सकती है।

यह भी पढ़ें: नेल पेंट को लेकर हमेशा रहती हैं कन्फ्यूज, तो स्किन के हिसाब से चुने कलर

नेल पॉलिश थिनर का करें इस्तेमाल

यही नहीं आप सुखी और ड्राई नेल पॉलिश को नया जैसा बनने के लिए नेल पॉलिश थिनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको नेल पॉलिश के अंदर थिनर की कुछ बूंदें मिक्स करनी हैं, फिर इसका ढक्कन बंद करके आप नेल पॉलिश की डिब्बी को तेज धूप में आधे घंटे के लिए रख सकती हैं। इससे भी आपकी पुरानी ड्राई नेल पेंट नई बन सकती है।

यह विडियो भी देखें

नेल पेंट रिमूवर भी करें शामिल

1 - 2025-04-16T151259.869

इसके अलावा आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक ओर एक्सपेरिमेंट को आजमा सकती हैं। नेल पॉलिश को नया बनाने के लिए आप इसमें गर्म पानी के साथ थोड़ा नेल पेंट रिमूवर भी शामिल कर इसे नया बना सकती हैं। नेल पॉलिश रिमूवर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इन सभी टिप्स को फॉलो कर आप ड्राई नेल पेंट को नया बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: घर के पर्दे पर लगा नेल पेंट का दाग नहीं हो रहा है साफ, तो रगड़ने की बजाय इन टिप्स को फॉलो करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।