चूड़ियों संग खूब जचेंगे ये 'ग्रीन नेल आर्ट', सावन से पहले ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस

सावन का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इस महीने में खासकर महिलाएं सोलह श्रृंगार जरूर करती हैं। अगर आप भी शिव की भक्त हैं और इस महीने में श्रृंगार कर रही हैं, तो नेल आर्ट जरूर बनवाएं। नेल आर्ट आपके चूड़ियों वाले हाथों को खूबसूरत बना देंगे। ऐसे में एक जैसे साधारण नेल आर्ट बनवाने के बजाय आप कुछ डिफरेंट और ट्रेंडी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस लेख में इन नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में।
सावन में इन नेल आर्ट को करें ट्राई
आप निचे दिए गए कुछ शानदार नेल आर्ट डिजाइंस को बनवाकर हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
मैट स्प्रिंग बॉटनिकल डिजाइन नेल आर्ट
सावन के महीने में अगर आप भी कपड़ों और ज्वेलरी के अलावा नेल आर्ट बनवाने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह के नेल आर्ट डिजाइंस परफेक्ट हो सकते हैं, जो मेहंदी कलर के साथ डिजाइन किए गए हैं। ये आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ सावन लुक को खास बना देंगे। यह हरी चूड़ियों के साथ एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है।

फूल और पत्तियों की बेल वाले डिजाइंस
सावन में हाथों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप इस तरह के नेल आर्ट भी करवा सकती हैं। फूल और पत्तियों की बनी बेल वाले ये नेल आर्ट डिजाइंस आपको मिनिमल और एलिगेंट लुक देने में मदद करेंगे। ऐसे नेल आर्ट आप किसी भी नेल एक्सटेंशन पर डिजाइन करवा सकती हैं।

मॉडर्न शार्ट नेल आर्ट डिजाइन
अगर आप सावन के महीने में रोजाना ऑफिस और कॉलेज जाती हैं, लेकिन फिर भी आपका मन है कि आप ग्रीन कलर के नेल आर्ट डिजाइंस करवाएं, तो आप सावन में इस तरह के मॉडर्न शार्ट नेल आर्ट डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट इन दिनों अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।

पेस्टल ग्रीन नेल आर्ट
इन दिनों फैशन की दुनिया में पेस्टल कलर्स बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। अगर आप भी नेल आर्ट के लिए पेस्टल कलर्स में ही कुछ खास ढूंढ रही हैं, तो आपके लिए इस तरह का पेस्टल ग्रीन नेल आर्ट डिज़ाइन परफेक्ट होगा, जो सिंपल हाथों को भी स्टाइलिश बना देगा। जब आप हरी चूड़ियों के साथ ऐसे खूबसूरत नेल आर्ट बनवाएंगी, तो तो यह आपको एक शानदार लुक देगा।

ओलिव ग्रीन गोल्ड फिनिश नेल आर्ट डिजाइन
इस तरह का नेल आर्ट भी आपके लिए परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप खासकर सावन के महीने में बनवाकर अपने लुक को परफेक्ट और एलिगेंट टच दे सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट खासकर आपके फेस्टिव लुक को बेहतर और यादगार बनाने में मदद करेंगे।

अगर आप भी सावन के लिए स्पेशल और ट्रेंडी नेल आर्ट बनवाने का सोच रही हैं, तो ऊपर दी गई कुछ डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Nail Art for Summer Party: इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहे ये पेस्टल्स नेल आर्ट, समर पार्टी में दिखेंगी भीड़ से हटके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Nail Trail/Beauty In/StyleBlissWoman/Hellen Blog | Beauty and Fashion ideas
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।