Wedding Outfits : वेडिंग लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये आउटफिट्स

अगर आप किसी शादी में शामिल हो रही हैं और एक परफेक्ट की तलाश में हैं तो आप इस आर्टिकल की मदद से एक परफेक्ट आउटफिट का चुनाव कर सकती हैं।

outfits ideas for  weeding

शादी जैसे खास मौके पर महिलाएं एक ऐसा आउटफिट पहनना पसंद करती हैं जिसमें वो स्टाइलिश नजर आए। इसी के साथ महिलाएं एक ऐसे आउटफिट की भी तलाश में रहती हैं जिसमें वो कंफर्टेबल नजर हो। वहीं अगर आप शादी में पहनने के लिए एक परफेक्ट आउटफिट चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल की मदद से आउटफिट का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट दिखाएंगे जिन्हें आप शादी में पहनने के लिए एक परफेक्ट आउटफिट का आइडिया ले सकती हैं।

साड़ी

weeding outfits idea

साड़ी एवरग्रीन फैशन है और शादी में पहनने के लिए साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है। बाजार में कई तरह की साड़ी आपको मिल जाएंगी लेकिन अगर आप अपने वेडिंग लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह की सिल्क साड़ी वियर कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी में आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी जिसे आप आर्टिफिशियल और गोल्ड ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप इस साड़ी के साथ फ्लैट्स या कोल्हापुरी सैंडल वियर कर सकती है। सिल्क की साड़ी आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन में मिल जाएंगी जिन्हें आप इन दोनों जगहों से सस्ते दाम में खरीद सकती है।

गाउन

latest wedding outfits

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के गाउन चुन सकती हैं। जहां ये गाउन लाइटवेट में हैं तो वहीं इस तरह का गाउन शादी में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ये गाउन फ्लोरल प्रिंट, पीच कलर साथ ही शॉर्ट स्लीव्स में है। वहीं इस तरह का गाउन आप शादी में वियर कर सकती हैं साथ ही इस ड्रेस के लॉन्ग झुमके वियर कर सकती हैं। वहीं इ तरह ड्रेस आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह आसानी से मिल जाएंगी।

इस भी पढ़ें :आखिर एक्ट्रेसेस बिना ब्रा पहने कैसे पहनती हैं बैकलेस ब्लाउज? जानें इनसे जुड़े फैशन हैक्स

लहंगा चोली

latest design wedding outfits

शादी में पहनने के लिए लहंगा चोली भी बेस्ट ऑप्शन है और आप कन्फ्यूज्ड हैं कि किस तरह का लहंगा चोली शादी में पहना जा सकती है तो आप इस तरह का मल्टी कलर लहंगा वियर कर सकती हैं। लहंगा चोली आपको कई सारे कलर या मल्टी कलर ऑप्शन में मिल जाएंगे। वहीं इस लहंगा के साथ बालों को खुला रखकर स्टाइल कर सकती हैं साथ ही कर्ल्स भी कर सकती हैं। ये लहंगा चोली आपको आसानी से बाजार में मिल जायेगा जिन्हें आप सस्ते दाम में खरीद सकती हैं।

अगर आपको आउटफिट पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit :aishwarya design studio,myntra,

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP