Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

सावन में ग्रीन स्‍मोकी आई मेकअप करें ट्राई, द‍िखेंगी बला की खूबसूरत

सावन में अगर आप अपनी आंखों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो ग्रीन स्‍मोकी आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-07, 14:34 IST
green smokey eye makeup for sawan

सावन में महिलाएं और लड़कियां हरे रंग का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं। हरी साड़ी, सूट, चूड़ियां और ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आपका आई मेकअप भी आउटफिट के साथ मैच करे तो पूरा लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आने लगता है। ऐसे में आप ग्रीन स्मोकी आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का आई मेकअप तीज, हरियाली तीज, सावन की पूजा या किसी भी फेस्टिवल के मौके पर आपके लुक में चार चांद लगा सकता है।

अच्छी बात तो यह है कि आप सही शेड, सही ब्लेंडिंग और कुछ आसान टिप्स की मदद से खूबसूरत ग्रीन स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं। लखनऊ में ग्लोरियस मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी बाई कौर्स की मेकअप और स्टाइलिंग एक्सपर्ट गुरदीप कौर ने स्मोकी आई मेकअप करने का तरीका बताया है।

सबसे पहले आंखों की तैयारी करें

आई मेकअप शुरू करने से पहले आपको आंखों की अच्छे से सफाई करनी होगी। इसके लिए आंखों के आसपास की त्वचा को साफ कर लें। अब थोड़ा-सा मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद आई प्राइमर लगाएं। अगर प्राइमर नहीं है, तो आप थोड़ा-सा कंसीलर लगाकर थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगा सकती हैं। इससे आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहता है।

green smokey eye makeup for sawan (1)

Image Credit- Pinterest/fashan

सही ग्रीन शेड चुनें

अब आपको बता दें कि सभी ग्रीन कलर हर स्किन टोन पर एक जैसे नहीं दिखते हैं। इसलिए ब्राइट स्किन टोन पर एमरल्ड ग्रीन और ऑलिव ग्रीन ट्राई कर सकती हैं। वहीं, सांवली रंगत पर फॉरेस्ट ग्रीन, बॉटल ग्रीन और डीप ग्रीन ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

यह भी पढ़ें- बंगाली महिलाओं जैसी खूबसूरत आंखों के लिए आजमाएं ये काजल हैक्स

ऐसे करें ग्रीन स्मोकी आई मेकअप

अब हम आपको ग्रीन स्मोकी आई मेकअप करने का आसान तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आप-

  • सबसे पहले पलकों की क्रीज पर बहुत ही लाइट ब्राउन या न्यूड आईशैडो लगा लें। इससे बाकी कलर्स आसानी से ब्लेंड हो पाएंगे।
  • अब पलकों के बीच वाले हिस्से पर ग्रीन आईशैडो लगाएं। ब्रश से धीरे-धीरे थपथपाते हुए कलर लगाएं। ध्यान रहे कि आपको रगड़ना नहीं है।
  • अब आंखों के बाहरी कोने पर डार्क ग्रीन या ब्लैक आईशैडो लगाकर धीरे-धीरे ब्लेंड करें। यही स्टेप आपको स्मोकी लुक देगा।
  • इसके बाद सबसे जरूरी प्रॉसेस आपको करना है और वो है ब्लेंडिंग। जहां-जहां दो शेड दिख रहे हैं, वहां क्लीन ब्लेंडिंग ब्रश से हल्के हाथों से ब्लेंड करें। ध्यान रहे कि शेड आपस में मिक्स हो जाने चाहिए।
  • अब वॉटरलाइन पर ब्लैक काजल लगाएं। चाहें तो ऊपर पतला सा आईलाइनर भी लगा सकती हैं। इसके बाद किसी छोटे ब्रश से काजल को थोड़ा सा स्मज कर दें। इससे आपका स्मोकी इफेक्ट और खूबसूरत लगेगा।
  • सिर्फ ऊपर ही नहीं, नीचे की लैश लाइन पर भी आपको थोड़ा-सा ग्रीन आईशैडो लगाकर ब्लेंड करना होगा। इसी स्टेप से आपकी आंखें ज्यादा बड़ी और खूबसूरत दिखेंगी।
  • अब आती है मस्कारा लगाने की बारी। जब आई मेकअप पूरा हो जाए तो उसके बाद अच्छी क्वालिटी का मस्कारा लगाएं।

यह भी पढ़ें- सावन में पुरानी हरी चूड़ियों से कैसे पाएं खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक? जानें टिप्स

बाकी मेकअप रखें सिंपल

जब आंखों का मेकअप बोल्ड हो, तो आपको बाकी मेकअप सिंपल ही रखना चाहिए। इसलिए-

  • बेस मेकअप सिंपल करें
  • पीच या न्यूड ब्लश लगाएं
  • न्यूड, पीच या लाइट पिंक लिपस्टिक यूज कर सकती हैं

green smokey eye makeup for sawan (2)

 

Image Credit- Pinterest/Ashok Kumar

किस आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा स्मोकी आई मेकअप लुक?

ग्रीन स्मोकी आई मेकअप इन कपड़ों के साथ बहुत अच्छा लगता है-

  • ग्रीन साड़ी
  • ग्रीन अनारकली सूट
  • लहंगा
  • सिल्क या कॉटन साड़ी
  • गोल्डन या ऑफ व्हाइट ड्रेस

इसके साथ गोल्डन या ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पहन सकती हैं। इससे आपका लुक और भी निखर कर आएगा।

यह भी पढ़ें- सावन में ग्रीन साड़ी पर लगाएं ये 6 लिपस्टिक शेड्स, ख‍िल उठेगी सांवली रंगत

लंबे समय तक आई मेकअप टिके रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप चाहती हैं कि आपका आई मेकअप लंबे समय तक टिका रहे तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा-

  • हमेशा आई प्राइमर का इस्तेमाल करें।
  • क्रीमी आईशैडो के ऊपर पाउडर आईशैडो जरूर लगाएं, इससे यह ज्यादा देर तक टिकता है।
  • बारिश के मौसम में वॉटरप्रूफ काजल, आईलाइनर और मस्कारा ही लगाएं।
  • आई मेकअप पूरा होने के बाद मेकअप सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं।
  • अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो पहले पलकों पर थोड़ा सा लूज पाउडर लगा लें।

इन गलतियों से बचें

कई बार लड़कियां और महिलाएं सुंदर दिखने के चक्कर में ओवर मेकअप कर लेती हैं। ऐसे में आपको इन्हीं गलतियों से बचना चाहिए। जैसे-

  • बहुत ज्यादा ग्रीन कलर एक साथ न लगाएं।
  • ब्लेंडिंग छोड़े नहीं, वरना मेकअप पैची दिखेगा।
  • गीले ब्रश से पाउडर आईशैडो लगाने से बचें, जब तक प्रोडक्ट उसके लिए बना न हो।
  • बहुत ज्यादा ग्लिटर लगाने से स्मोकी लुक नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- सावन में राजकोटी झालर से बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

तो अगर आप भी सावन में कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो ग्रीन स्मोकी आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit-Magnific/AI

FAQ
क्या ग्रीन स्मोकी आई मेकअप केवल सावन के लिए है?
नहीं, यह मेकअप लुक किसी भी खास अवसर या पार्टी के लिए परफेक्‍ट है, लेकिन सावन में हरे रंग का महत्व होने के कारण यह इस समय में विशेष रूप से लोकप्रिय हो जाता है।
ग्रीन स्मोकी आई मेकअप को फैलने से कैसे रोकें?
आई प्राइमर का इस्तेमाल करें, वॉटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा लगाएं और मेकअप को सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें।
ग्रीन स्मोकी आई मेकअप के साथ कौन सी लिपस्टिक लगाएं?
न्यूड, पीच या हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक ग्रीन स्मोकी आई मेकअप के साथ सबसे अच्छी लगती है, क्योंकि यह आंखों पर फोकस बनाए रखती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।