Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

सावन में पुरानी हरी चूड़ियों से कैसे पाएं खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक? जानें टिप्स

सावन में अगर आप महाराष्ट्रीयन लुक पाना चाहती हैं, तो हम आपको पूरा गाइड बता रहे हैं। चूड़‍ियों से लेकर मेकअप और कपड़े तक के बारे में आप इस लेख में जानेंगी।
Updated:- 2026-08-02, 12:18 IST
sawan maharashtrian look

सावन आते ही हरे रंग का ट्रेंड भी शुरू हो जाता है। इस दौरान ज्‍यादातर मह‍िलाएं हरी साड़ी, सूट और हरी चूड़‍ियां पहनना पसंद करती हैं, लेक‍िन जरूरी नहीं क‍ि आप हर बार नई चूड़‍ियां खरीदें ही। अगर आपके पास पहले से हरी कांच की चूड़‍ियां रखी हैं, तो उन्‍हें आप थोड़ी सी स्‍टाइल‍िंग के साथ ब‍िल्‍कुल नया और खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक दिया जा सकता है।

सावन में महाराष्ट्रीयन लुक कैसे पाएं?

लखनऊ की मेकअप और स्‍टाइल एक्‍सपर्ट गुरदीप कौर ने बताया क‍ि पूरा मराठी लुक पाने के ल‍िए चूड़‍ियों के साथ-साथ आपको पहनावे और मेकअप पर भी पूरा ध्‍यान देना होगा। तो अगर आप भी इस सावन में ब‍िना ज्‍यादा खर्च किए महाराष्ट्रीयन लुक पाना चाहती हैं, तो हमारा यह लेख आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं-

महाराष्ट्रीयन लुक पाने के ल‍िए हरी चूड़ियां पहनें

महाराष्ट्र में भी सावन के महीने में मह‍िलाएं हरी कांच की चूड़ियां जरूर पहनती हैं। अगर आपकी पुरानी चूड़ियां सही हालत में हैं, तो उन्हें अपने दोनों हाथों में एक-एक दर्जन पहन लें।

sawan maharashtrian look (4)

Image Credit- Pinterest/simranmutagekar

सिर्फ चूड़ियां नहीं, बीच में गोल्डन कड़े भी पहनें

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक बिल्कुल महाराष्ट्रीयन लगे, तो सिर्फ हरी चूड़ियां पहनने की बजाय उनके बीच में ए‍क या दो पतले-पतले गोल्डन कड़े जरूर लगाएं। अगर आपके पास गोल्डन कड़े नहीं हैं, तो गोल्डन फिनिश वाली मेटल बैंगल्स भी पहन सकती हैं। इससे आपका लुक अट्रैक्‍ट‍िव लग सकता है।

sawan maharashtrian look (5)

Image Credit- Candiddump

पटल्या स्टाइल से मिलेगा और खूबसूरत लुक

महाराष्ट्र में कई महिलाएं हरी चूड़ियों के साथ पटल्या (चौड़े गोल्डन कड़े) भी पहनती हैं। अगर असली पटल्या न हों, तो आप चाहें तो उनकी डिजाइन वाले आर्टिफिशियल कड़े भी पहन सकती हैं। ये बाजार में आसानी से म‍िल जाते हैं।

gurdeep kaur

महाराष्ट्रीयन लुक पाने के ल‍िए चंद्रकोर बिंदी लगाएं

महाराष्ट्रीयन लुक की सबसे खास पहचान तो चंद्रकोर यानी आधे चांद वाली बिंदी ही मानी जाती है। अगर इस तरह की बि‍ंदी आपके पास नहीं है तो छोटी गोल मैरून या लाल बिंदी भी लगा सकती हैं। चाहें तो कैंची से ब‍िंदी को काटकर आधे चांद वाले ड‍िजाइन में भी बनस सकती हैं।

sawan maharashtrian look (7)

Image Credit- Pinterest/Boho With A Twist

नथ पहनना न भूलें

अगर आपने महाराष्‍ट्र की मह‍िलाओं को सजी-संवरी हुई देखा है तो आपको मालूम होगा क‍ि वे नथ जरूर पहनती हैं। ऐसे में अगर आपके पास महाराष्ट्रीयन स्टाइल की मोती वाली नथ है, तो उसे जरूर पहनें।

sawan maharashtrian look (8)

Image Credit- Pinterest/Viya Collective

बालों में लगाएं गजरा

महाराष्ट्रीयन लुक पाने के ल‍िए आपको चूड़‍ियाें, ब‍िंदी, नथ के अलावा गजरे पर भी ध्‍यान देना होगा। आप बालों का जूड़ा बनाकर उसमें सफेद मोगरे का गजरा लगा सकती हैं। अगर बाल खुले रखना चाहती हैं तो आधे बाल बांधकर भी गजरा लगा सकती हैं। इससे आपका लुक और भी ज्‍यादा अट्रैक्‍ट‍िव लग सकता है।

sawan maharashtrian look (9)

Image Credit- Pinterest/Krishna

कैसी साड़ी या ड्रेस पहनें?

वैसे तो मराठी मह‍िलाएं नौवारी साड़ी पहनती हैं, लेक‍िन अगर आपके पास यह साड़ी नहीं है तो आप नॉर्मल सिल्क, कॉटन या पैठणी डिजाइन वाली साड़ी भी पहन सकती हैं। अगर साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो ग्रीन, येलो, मैरून या ऑरेंज कलर का सूट भी ट्राई कर सकती हैं। इससे भी आपको एकदम ट्रेड‍िशनल महाराष्ट्रीयन लुक म‍िल सकता है।

sawan maharashtrian look (10)

Image Credit- Pinterest/mokshada

ज्‍वैलरी कैसी रखें?

महाराष्ट्रीयन लुक में आपको बहुत हैवी ज्‍वैलरी पहनने की जरूरत नहीं होती है। आप इनमें से कोई भी ज्‍वैलरी पहन सकती हैं। जैसे-

  • मोतियों का हार
  • कोल्हापुरी साज स्टाइल नेकलेस
  • छोटे झुमके
  • गोल्डन चेन
  • मोती वाली बालियां

sawan maharashtrian look (11)

 

Image Credit- Pinterest/Nupur Paithani & Silk Saree

मेकअप कैसा रखें?

सावन में महाराष्ट्रीयन लुक पाने के ल‍िए आपका मेकअप भी वैसा ही होना चाह‍िए। इस लुक में लाइट मेकअप ही अच्‍छा लग सकता है।

  • लाइट बेस
  • काजल
  • पतली आईलाइनर
  • हल्की गुलाबी या न्यूड लिपस्टिक
  • छोटी मैरून बिंदी

महाराष्ट्रीयन लुक पाने के ल‍िए आप इतना ही मेकअप रख सकती हैं।

sawan maharashtrian look (12)

Image Credit- AI

पैरों और हाथों का भी रखें ध्यान

अगर आपने अपने हाथों में मेहंदी लगा रखी है तो हरी चूड़ियां और भी सुंदर लगेंगी। पैरों में आप कोल्हापुरी चप्पल पहनें। इससे पूरा महाराष्ट्रीयन लुक और भी अच्‍छा लगेगा।

sawan maharashtrian look (13)

Image Credit- Pinterest/Nad

चूड़ियां पहनने का कॉम्बिनेशन कैसा रखें?

अगर आप बिल्कुल महाराष्ट्रीयन फील लेना चाहती हैं, तो यह कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं-

  • 6 से 8 हरी कांच की चूड़ियां
  • एक पतला गोल्डन कड़ा
  • फिर 6 से 8 हरी चूड़ियां
  • आखिर में एक गोल्डन कड़ा
  • अगर पटल्या स्टाइल कड़े हैं, तो उन्हें सबसे बाहर पहनें।

यह भी पढ़ें- सावन में मेहंदी और चूड़ियों के बिना क्यों नहीं होता पूरा श्रृंगार? जानें वजह

तो अगर आप भी सावन में पूरा महामहाराष्ट्रीयन लुक पाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए ट‍िप्स फॉलो कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit-AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।