Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

बंगाली महिलाओं जैसी खूबसूरत आंखों के लिए आजमाएं ये काजल हैक्स

अगर आप भी किसी खास मौके या फेस्टिवल पर अपनी आंखों को बंगाली महिलाओं की तरह कजरारी बनाना चाहती हैं, तो काजल के कुछ आसान हैक्स को आजमा सकती हैं।
Updated:- 2026-07-23, 15:40 IST
image

बंगाली महिलाओं की आंखों से झलकती खूबसूरती सभी का दिल जीत लेती है। पारंपरिक बंगाली साड़ी के साथ माथे पर लाल बिंदी और खूबसूरत कजरारी आंखें उनकी खूबसूरती को और निखार देती हैं। ऐसे में अगर आप भी बंगाली महिलाओं की तरह अपनी आंखों को बोल्ड, बड़ी और खूबसूरत दिखाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए कुछ हैक्स को आजमाकर आप भी गॉर्जियस कजरारी आंखें पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।

खूबसूरत आंखों के लिए काजल हैक्‍स 

अक्सर महिलाएं अपनी आंखों पर सीधे पतली लाइन लगा लेती हैं, जबकि बंगाली महिलाओं का काजल लगाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। आप भी उनकी तरह काजल लगाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं:  

2 - 2026-07-23T152935.870

  • बंगाली स्टाइल काजल लगाने के लिए सबसे पहले पलकों के ऊपर हल्का कंसीलर लगाएं।
  • इसके बाद पलकों के बिल्कुल किनारे पर पतली लाइन बनाएं।
  • अब आंखों की वॉटरलाइन पर काजल लगाते हुए बाहरी कॉर्नर तक ले जाएं।
  • पहले वॉटरलाइन पर काजल की सिंगल लाइन लगाएं, इसके बाद ही थोड़ा बोल्ड करें।
  • जब बाहरी किनारे तक काजल लग जाए, तो 5 मिनट तक रुकें और काजल को सूखने दें।
  • अब कॉटन बड या स्मज ब्रश की मदद से काजल को हल्के हाथों से ब्लेंड करें।
  • इससे आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखेंगी।
  • अगर आप अपनी आंखों को और अट्रैक्टिव व शानदार बनाना चाहती हैं, तो आप हल्का मस्कारा भी पलकों पर लगा सकती हैं।

काजल लगाते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें

काजल लगाते वक्त आपको कई चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए, तभी काजल परफेक्ट और सुंदर दिखेगा:

  • जब भी आप काजल को बंगाली स्टाइल में अपनी आंखों पर लगाएं, तो वाटरप्रूफ काजल का ही इस्तेमाल करें।
  • कोशिश करें कि शुरुआत में काजल की पतली लेयर लगाएं। डायरेक्ट गाढ़ा काजल लगाने से यह फैल सकता है।
  • अगर बंगाली स्टाइल में काजल लगाते वक्त आपका हाथ कांप रहा है या आप इसे नहीं लगा पा रही हैं, तो किसी और की मदद ले सकती हैं।  

1 - 2026-07-23T152937.469

बंगाली महिलाओं की तरह कजरारी आंखों के लिए आप ऊपर बताए गए काजल हैक्‍स को ट्राई कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- छोटी या बड़ी आंखें? जानिए किस शेप पर कैसे लगाएं काजल जो बदल देगा आपका लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।