herzindagi
Designer blouse for saree

Umbrella Sleeves Blouse Designs: आजकल काफी ट्रेंड में हैं ऐसे अम्ब्रेला स्लीव्स ब्लाउज, देखें डिफरेंट डिजाइन

Best umbrella sleeves designs for blouse: आजकल वेडिंग सीजन और बाजारों में अम्ब्रेला स्लीव्स के ब्लाउज, कुर्ती काफी देखने को मिल रहे हैं। ऐसी स्लीव्स पहनने के बाद काफी स्टाइलिश लगती हैं। आज हम आपको कुछ डिफरेंट अम्ब्रेला स्लीव्स के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप ब्लाउज के साथ बनवा सकती हैं।
Updated:- 2025-05-30, 22:11 IST

फैशन का ट्रेंड समय-समय पर बदलता रहता है। फिर चाहे वो ऑउटफिट का डिजाइन, कलर या फिर स्लीव्स पैटर्न हो। हर कोई ट्रेंड फॉलो करते हुए अपना लुक अपडेट करना चाहता है। ताकि लुक इंप्रेसिव नजर आए और हर कोई हमारा लुक निहारता रह जाए। आपने देखा होगा आपकी साड़ी कितनी भी महंगी और खूबसूरत हो, परंतु जब तक आप उसके संग डिजाइनर ब्लाउज नहीं कैरी करते हैं, तो आपका लुक फीका लगता है। इसके साथ ही, ब्लाउज की नेकलाइन के बाद स्लीव्स का लुक भी अट्रैक्टिव होना जरूरी होता है। तब जाकर लुक कंप्लीट होता है।

अगर आप भी किसी फंक्शन में अपना इंडियन लुक ग्रेसफुल और रिच बनाना चाहती हैं तो अपने ब्लाउज की स्लीव्स को इस तरह से अम्ब्रेला डिजाइन में बनवाना बिल्कुल नहीं भूलना है। आजकल यह स्लीव्स डिजाइन काफी डिमांड में भी चल रहा है। गर्मियों के लिए यह लूज पैटर्न बेस्ट रहेगा। आइए देखें कुछ डिफरेंट अम्ब्रेला स्लीव्स डिजाइन।

अम्ब्रेला स्लीव्स के डिफरेंट पैटर्न

हाफ स्लीव्स अम्ब्रेला डिजाइन

यदि आपको गर्मियों में फ्रेश पर कंफर्ट लुक चाहिए तो आप अपने ब्लाउज की बाजू को हाफ रखकर उसे नेट से फ्रिल लगवाकर अम्ब्रेला स्लीव्स बनवा सकती हैं। ऐसा डिजाइन आपको काफी क्लासी लुक देगा। इस डिजाइन को आप अपने लहंगे और साड़ी दोनों के संग बनवा सकती हैं। इसमें आप सिंगल नेट की फ्रिल लगवाएं। ऑर्गेंजा साड़ी के ब्लाउज की स्लीव्स को आप ऐसा स्टिच करवा सकती हैं।

half sleeves umbrella designs

मल्टी फ्रिल अम्ब्रेला स्लीव्स

पार्टी में ग्लैमरस लुक के लिए इस तरह की मल्टी फ्रिल वाली अम्ब्रेला स्लीव्स बेस्ट चॉइस हैं। ऐसी स्लीव्स आप अपनी साड़ी के कपड़े की फैब्रिक से बनवा सकती हैं। इन फ्रिल्स के लिए एक सॉफ्ट फैब्रिक का चुनाव करना पड़ता है, ताकि फ्रिल्स अलग-अलग नजर आएं। वेडिंग सीजन में यदि आप कोई साड़ी पहनने जा रही हैं, तो उसके लिए यह स्लीव्स पैटर्न परफेक्ट रहेगा। यह आपके ओवरऑल लुक को गॉर्जियस बना देगा। सॉफ्ट सिल्क साड़ी और लहंगे के संग ऐसी बाजू बनवा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: Blouse के  Sleeves Designs:  खास मौकों के लिए बेस्ट हैं 5 ब्लाउज के स्लीव्स डिजाइंस

multi frill umbrella  sleevs

लांग अम्ब्रेला स्लीव्स

कुछ लोगों को लांग स्लीव्स पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप ब्लाउज की स्लीव्स को लांग रखते हुए इस तरह से अम्ब्रेला बाजू बनवा सकती हैं। यह स्लीव्स डिजाइन आपको काफी स्टाइलिश लुक देता है। वहीं गर्मी के मौसम में ऐसी स्लीव्स पहनने में कोई परेशानी नहीं होती है। यह काफी लूज होती हैं। जिसके चलते आप काफी देर तक उसको पहनकर रह सकती हैं। ऐसी स्लीव्स साड़ी के ब्लाउज संग ज्यादा खिलती हैं।

ये भी पढ़ें: Sleeves Designs : न्यू 5 डिजाइनर स्लीव्स जो आपके सूट को देंगे न्यू लुक, देखें एक नजर

long umbrella sleeves

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।