सिंगल या डबल नहीं, इस बार ट्राई करें ये बिछिया सेट

ज्वेलरी की बात की जाए तो भारत इस मामले में बेहद संपन्न है। हिंदू धर्म में कुछ गहनों का खास महत्व होता है। विवाहित महिलाओं के लिए मंगलसूत्र और चूड़ी के साथ-साथ बिछिया पहनना भी जरूरी होता है। बेहद कम लोग ही इस बारे में जानते हैं कि बिछिया का संबंध रामायण काल से है। मां सीता भी पैरों में बिछिया पहनती थीं। यही कारण है कि इसे सुहाग की निशानी के तौर पर देखा जाता है। पैर सुंदर दिखने के अलावा बिछिया पहनने से शरीर को भी कई तरह के फायदे भी मिलते हैं।
आजकल केवल विवाहित ही नहीं अनमैरिड लड़कियां भी पैरों में बिछिया पहनने लगी है। इसलिए अब बिछिया फैशन का हिस्सा बन चुकी है। इसी वजह से अब इसके डिजाइन्स में भी काफी बदलाव आ गया है। एक समय था जब केवल चांदी की बिछिया मिलती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आपको हर मैटरियल में बिछिया मिल जाएगी।
क्या आप अपने पैरों में केवल एक या दो बिछिया ही पहनती हैं? अगर आप इस ओल्ड फैशन से बोर हो गई हैं तो आपको इस बार बिछिया सेट खरीदना चाहिए। आप समझ ही गए होंगे कि सेट नॉर्मल बिछिया से क्यों अलग होगा। आज हम आपको इसके लेटेस्ट डिजाइन दिखाएंगे। चलिए एक नजर डालते हैं बिछिया के कुछ सबसे खूबसूरत डिजाइन्स पर।
ऑक्सीडाइज बिछिया सेट
इसे भी पढ़ें:Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन
सिंपल बिछिया सेट
इसे भी पढ़ें:बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
डबल लेयर मॉर्डन बिछिया सेट
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारी बिछिया को कैरी करने में परेशानी आती है। क्या आप भी ऐसे डिजाइन ढूंढती हैं, जिनका वजन हल्का हो। मॉर्डन बिछिया में एक साथ दो क्वालिटी मिलती हैं।पहला यह हल्की होती हैं और दूसरा इनका डिजाइन काफी यूनिक होता है। इसलिए यह आसानी से बिक जाती हैं। अगर आप यह बिछिया डिजाइन खरीदने कीसोच रही हैं तो आपको ऑनलाइन साइट्स एक्सप्लोर करनी होगी, क्योंकि यहां आपको बिछिया के लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगे। कई बार सेट काफी सस्ते भी मिल जाते हैं।यानि जितने पैसों में आप एक बिछिया खरीदेंगी, उन पैसों में थोड़ा और जोड़कर आप पूरा सेट खरीद पाएंगी। (सिल्वर बिछिया डिजाइन्स)
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप ऑनलाइन बिछिया सेट खरीद रही हैं तो रिव्यू जरूर पढ़ें। अक्सर साइट्स पर जैसा दिखाया जाता है उससे अलग होता है।
- आपको शुरुआत में सेट पहनने में परेशानी हो सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आदत हो जाएगी।
- बिछिया सेट की खास बात यह है कि इस पहन आपको अपने पैरों को खूबसूरत दिखाने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- क्या आप भी सस्ते के चक्कर में कुछ भी खरीद लेती हैं? ऐसा न करें। बिछिया की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि आप इसे लंबे समय तक पहन सकें।
आपको यह बिछिया के सेट कैसे लगे, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।