Sling Bag Designs: वेकेशन पर कैरी करने के लिए बेस्ट हैं ये स्लिंग बैग, देखें डिजाइंस

गर्मी के सीजन में हर किसी का बाहर घूमने का प्लान होता है। ऐसे में हर कोई अलग-अलग जानें का प्लान करता है। उसी के हिसाब से पैकिंग की जाती है। ऐसे में हम सभी अलग से एक बैग कैरी जरूर करते हैं, जिसे स्टाइल करना भी अच्छा लगता है और इसमें सामान भी सारा आ जाता है। इस बार आप स्लिंग बैग के ऑप्शन्स को ट्राई करें, जिससे आपका लुक सुंदर नजर आएगा। साथ ही आपको भी वेकेशन पर सामान रखने के लिए सिंपल एलीगेंट बैग मिल जाएगा।
ब्लैक कलर स्लिंग बैग
आप वेकेशन पर लेकर जाने के लिए ब्लैक कलर स्लिंग बैग ले सकती हैं। इस तरह के स्लिंग बैग में कई सारा सामान आ जाता है। साथ ही इसमें बना प्रिंट भी काफी ट्रेंडी लगता है। इसलिए आप इसे खरीदकर वेकेशन पर लेकर जा सकती हैं। इस तरह के स्लिंग बैंग में आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन्स भी मिल जाएंगे, जो देखने के साथ-साथ कैरी करने में भी अच्छे लगते हैं। आप इस तरह के स्लिंग बैग को ट्राई कर सकती हैं।

ब्लू कलर स्लिंग बैग
अगर आपको सिंपल लेकिन पतला स्लिंग बैग चाहिए, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। स्लिंग बैग कैरी करने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही इसमें आपका जरूरत का सामान भी आ जाएगा। स्लिंग बैग के आपको पतले और छोटे कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

मल्टीकलर स्लिंग बैग
वेकेशन पर ले जानें के लिए आप मल्टीकलर स्लिंग बैग को खरीद सकती हैं। इस तरह के स्लिंग बैग का कलर वेकेशन के हिसाब से बेस्ट होता है। साथ ही यह हर एक आउटफिट के साथ मैच हो जाता है। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए और अपने साथ इसमें रखकर सारी जरूरत की चीजें लेकर जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- स्लिंग बैग के नए और लेटेस्ट डिजाइंस आपके लुक में डालेंगे नई जान
सिंपल डिजाइन स्लिंग बैग
वेकेशन पर कैरी करने के लिए सिंपल डिजाइन स्लिंग बैग को ले सकती हैं। इस तरह के स्लिंग बैग आप वेकेशन के बाद भी दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं। साथ ही सारा सामान अच्छे से कैरी कर सकती हैं। आपको इस तरह के स्लिंग बैग आसानी से मिल जाएंगे, जिसे वियर करके आप सुंदर लगेंगी।

यह भी पढ़ें- बोरिंग बैग्स को कहें टाटा, ऑफिस ले जाने के लिए बेस्ट हैं ये खूबसूरत लंच बॉक्स कवर्स; सबको आ रहे हैं पसंद
इस बार आप ट्राई करें ये स्लिंग बैग, जिसे कैरी करके आप अच्छी लगेंगी। साथ ही आपको सामान रखने के लिए बड़ा बैग लेकर जानें की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Myntra/ Anekaant
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।