Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

Ruffle Saree Designs: शादी में स्टाइल करने के लिए आप भी खरीद सकती हैं रफल साड़ी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Ruffle Saree Designs: शादी में पहनने के लिए आप भी रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां पहनने के बाद काफी आकर्षक लगती हैं। बस आपको शादी के हिसाब से डिजाइन चूज करने की जरूरत है।
Updated:- 2026-03-31, 18:10 IST
image

Ruffle Saree Designs Ideas For Women: शादी का सीजन कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। ऐसे में महिलाएं पहले ही शादी में पहनने वाले कपड़ों की तैयारियां कर लेती हैं, ताकि उनका आउटफिट शादी में अच्छा लगे। ऐसे में आप रफल साड़ी के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिससे आपका लुक अच्छा नजर आए। आइए बताते हैं कि किस तरह की रफल साड़ी को आप स्टाइल कर सकती हैं?

फ्लोरल वर्क रफल साड़ी करें स्टाइल

आप शादी में फ्लोरल वर्क रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली रफल साड़ी पहनने के बाद सुंदर नजर आएगी। इस तरह की साड़ियां आपको रेडी टू वियर डिजाइन में मिलती हैं। इसके साथ आपको साड़ी से मैचिंग ब्लाउज पर डिजाइन मिलता है। आप इसे अपनी पसंद के डिजाइन का ध्यान रखकर टेलर से तैयार करा सकती हैं और इस साड़ी को शादी में स्टाइल कर सकती हैं।

1 - 2026-03-31T124930.876

सीक्वेंस वर्क वाली रफल साड़ी

शादियों में पहनने के लिए सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियां भी सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। इसलिए अक्सर महिलाएं इस तरह के डिजाइन वाली साड़ी भी स्टाइल करती हुई नजर आती हैं। आप भी चाहें तो इस तरह की साड़ी को वियर कर सकती हैं, जिससे आपका लुक अच्छा नजर आए। साथ ही आप सुंदर दिखाई दें। इस तरह की साड़ी के डिजाइंस आपको मार्केट में सॉफ्ट फैब्रिक में मिल जाएंगे। इसके साथ ब्लाउज पीस आएगा, जिसे आप इवेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन करा सकती हैं।

4 - 2026-03-31T124929.455

यह भी पढ़ें- रफल साड़ी को स्टाइल करने के ये अंदाज सीखें और पाएं सेलिब्रिटी लुक

बॉर्डर वर्क डिजाइन वाली रफल साड़ी

आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए बॉर्डर वर्क वाली रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां पहनने के बाद काफी सुंदर लगती हैं। इसमें सिर्फ बॉर्डर वर्क मिलता है। इसके साथ आने वाला ब्लाउज हैवी डिजाइन में आता है। इससे साड़ी का लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई देता है।

3 - 2026-03-31T124928.079

यह भी पढ़ें- Ruffle Saree Designs : सिंपल और सोबर लुक के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली रफल साड़ी

मिरर वर्क वाली रफल साड़ी

शादी में पहनने के लिए आप मिरर वर्क वाली रफल साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। ये साड़ी पहनने के बाद बहुत सुंदर नजर आएगी। इसके साथ ब्लाउज आपको प्लेन मिलेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि साड़ी का डिजाइन हैवी होगा। इससे साड़ी का पूरा लुक बैलेंस करने में आसानी होगी। आपको इसे ट्राई करना चाहिए।

2 - 2026-03-31T124926.475

शादी में स्टाइल करने के लिए आप इन रफल साड़ी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिसे वियर करके आपका लुक सुंदर और सबसे अलग नजर आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ EVANIK, Flip The Style, MODEHEAVEN, CATCHY FOREVER

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।