
नई-नवेली दुल्हन के लिए पायल डिजाइंस देखें
ठंड के मौसम में शादियां सबसे ज्यादा होती हैं। दुल्हन के लिए शादी का एहसास बेहद खास होता है। इसलिए वह इस दिन को खूबसूरत और परफेक्ट बनाने के लिए सब कुछ करती हैं। क्या आपकी भी अभी शादी हुई है? आप सुहाग की निशानी के रूप में पायल पहनती हैं? आज हम आपके लिए सिंपल पायल के डिजाइन लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं खूबसूरत पायल डिजाइंस।

पर्ल और स्टोनवर्क पायल

पर्ल देखने में बेहद अच्छे लगते हैं। इसलिए पर्ल ज्वेलरी हमेशा क्लेकशन का हिस्सा होती है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो इस तरह की पायल ट्राई करें। इस पायल में स्टोन का भी काम किया गया है। यह पायल डिजाइन आपके एथनिक लुक में चार चांद लगाएगी।
स्टोन बीडेड पायल

अगर आपको स्टोन पसंद है तो आप शादी के बाद यह पायल पहन सकती हैं। हाथ फूल की तरह आजकल पायल के साथ बिछिया अटैच मिल रही है। स्टोन में आप कोई भी कलर चुन सकती हैं। यह पायल डिजाइन सिंपल के साथ-साथ बेहद अट्रैक्टिव है।
ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू पायल

पायल में घुंघरू न हो तो फिर क्या फायदा है न? नई-नवेली दुल्हन के लिए घुंघरू पायल एक बेस्ट है। आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ट्रेंड में है। ऐसे में यह ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू पायल डिजाइन आपको जरूर खरीदनी चाहिए।
गोल्डन कलर पायल

गोल्डन कलर आंखों को भाता है। इसलिए गोल्ड की ज्वेलरी का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। पायल में भी गोल्ड कलर अच्छा लगता है। गोल्ड टोन स्टोन वाली यह पायल न्यूली ब्राइड के पैरों में खूब जचेगी। (बिछिया के डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें: देखें सिंपल पायल के ये सबसे खूबसूरत डिजाइंस
फ्लोरल पायल

अगर आपको पायल पहनने का शौक नहीं है, लेकिन रिवाज निभाना जरूरी है तो आपको यह फ्लोरल पायल को अपने कलेक्शन में एड करना चाहिए। आजकल मॉर्डन ज्वेलरी में इस तरह की पायल की मांग ज्यादा है। छोटे-छोटे फूल और पत्तियां इस डिजाइन को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश नजर आने के लिए जींस पर पहनें पायल, देखें डिजाइंस
मिरर वर्क पायल

मिरर वर्क कपड़ों से लेकर ज्वेलरी में खूब पसंद किया जाता है। आपको पायल में भी यह डिजाइन मिल जाएगा। मिरर वर्क पायल में छोटे-छोटे घुंघरू डिजाइन एकदम लेटेस्ट है।
सिंपल पायल

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती है तो सिंपल पायल खरीदें। अगर आप एक ही पैर में पायल पहनती हैं तो यह पायल डिजाइन चुनें। इसमें आपको गोलाकार, फूल और चांद-सितारे जैसे कई डिजाइन मिल जाएंगे।
ड्रॉप पायल

इयररिंग्स से लेकर पायल में ड्रॉप डिजाइन हमेशा से ज्वेलरी डिजाइन का हिस्सा रही है। यह डिजाइन बेहद प्यारा लगता है। ड्रॉप पायल में ज्यादातर पर्ल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पायल और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।