Mirror Work Gown: ट्रेंड में है मिरर वर्क गाउन, सगाई पर आप भी कर सकती हैं स्टाइल

सगाई में अच्छा दिखना है, तो आजकल के फैशन ट्रेंड को फॉलो करें। इससे आपका लुक ही सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही, आप अच्छी दिखाई देगी। फोटो में भी आपका गाउन अच्छा लगेगा।
image

सगाई का फंक्शन खास इसलिए होता है, क्योंकि इस दिन दोनों लोग एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाकर एक कदम आगे बढ़ाते हैं इसलिए इस फंक्शन को शादी से पहले रखा जाता है। इस दिन खास दिखने के लिए लड़कियां अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़ों को खरीदती हैं, ताकि अच्छी लग सके। आजकल गाउन काफी ट्रेंड में है। इसलिए हर कोई इसे खरीदने के बारे में सोचता है। लेकिन जब डिजाइन की बात आती है, तो इसको लेकर हमेशा कंफ्यूज हो जाते हैं। आप अगर थोड़े से परेशान है, तो इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए डिजाइन वाल गाउन को वियर कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेंगी।

हैवी मिरर वर्क गाउन

Heavy mirror work gown

आप सुंदर दिखने के लिए हैवी मिरर वर्क वाले गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के गाउन म आपका लुक सुंदर लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा ज्वेलरी वियर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसक लि आप फोटो में नजर आने वाले गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ जो दुपट्टा मिलेगा वो भी आपको सेम कलर और डिजाइन के साथ मिलेगा। इससे आपका पूरा लुक ही खूबसूरत नजर आएगा। इसके साथ मिनिमल मेकअप और हेयर स्टाइल क्रिएट करें। इससे आप अच्छी लगेंगी।

मिरर वर्क गाउन

simple mirror work gown

अगर आप लाइट वर्क वाले मिरर वर्क गाउन को स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है। इसे आप अपनी सगाई के फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको नेकलाइन से लेकर हाफ पार्ट तक गाउन में मिरर वर्क मिलेगा। इसकी स्लीव्स आपको ओपन स्टाइल में मिलेगी। इससे ये गाउन और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसके साथ ज्वेलरी और हैवी मेकअप लुक क्रिएट करें। आप अच्छी लगेंगी साथ ही, आपको कुछ ट्रेंडी डिजाइन वाले गाउन पहनने को मिलेंगे। मार्केट में इस तरह के गाउन आपको 10,000 से 20,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Stylish Gown Looks: देखें शालिनी पासी के बेहतरीन गाउन लुक्स और करें अपने लिए स्टाइल

एथनिक स्टाइल में मिरर वर्क गाउन

ethnic style mirror work gown

आप एथनिक स्टाइल में भी गाउन को खरीदकर अपनी सगाई में पहन सकती हैं। इससे भी लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको डिफरेंट डिजाइन ट्राई करने को मिलेगा। इसमें आपको पूरे गाउन में हैवी मिरर वर्क मिलेगा। इसके साथ आप चाहें तो दुपट्टा ले सकती हैं। साथ ही, बिना दुपट्टे के भी इसे वियर कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेंगी। इसमें कलर के आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। मार्केट में ये आपको 15,000 से 20,000 रुपये में अच्छे डिजाइन के साथ मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: गाउन में आपके लुक को परफेक्ट टच देंगे ये फुटवियर

इस बार अपनी शादी के लिए ट्राई करें ये मिरर वर्क वाले गाउन। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको अलग डिजाइन वाले गाउन पहनने को मिलेंगे। इसे पहनने के बार आप भी परी की तरह सुंदर नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Myntra- Libas/ Kalki

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP