Halter Neck Blouse: बोल्ड और स्टाइलिश साड़ी लुक पाने के लिए शामिल करें ट्रेंडी हॉल्टर नेक ब्लाउज, यहां देखें कलेक्शन

अधिकतर महिलाएं त्योहार, फंक्शन या किसी भी खास इवेंट में साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप अपने सिंपल साड़ी लुक को भी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने की सोच रही हैं, तो कुछ डिफरेंट और नए डिजाइन वाले हॉल्टर नेक ब्लाउज को आप शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं, इन हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।
बैकलेस कॉटन ब्लेंड हॉल्टर नेक ब्लाउज
अधिकतर महिलाएं अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए और भीड़ से अलग दिखने के लिए साड़ी के साथ लेटेस्ट और एक से एक नए डिजाइन के ब्लाउज जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में अब आप इस तरह के बैकलेस कॉटन ब्लेंड हॉल्टर नेक ब्लाउज को पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं।

हॉल्टर नेक प्लेन पैडेड साड़ी ब्लाउज
आप इस तरह के हॉल्टर नेक प्लेन पैडेड साड़ी ब्लाउज को किसी भी सिंपल साड़ी के साथ पहनकर अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसे हॉल्टर नेक ब्लाउज को आप बाजार से अपनी साड़ी के मैचिंग का कपड़ा खरीदकर टेलर से बनवा सकती हैं। यह आपके सिंपल साड़ी लुक को भी खास और अट्रैक्टिव बना देगा।

कॉटन प्रिंटेड हॉल्टर नेक स्लीव्स ब्लाउज
आप चाहें, तो किसी भी इवेंट वाले लुक में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए और साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए इस तरह के कॉटन प्रिंटेड हॉल्टर नेक स्लीव्स ब्लाउज को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज आपको रेडीमेड ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Dori Blouse Designs For Women: बैकलेस से आगे बढ़ें! डोरी वाले ये ब्लाउज डिजाइन साड़ी लुक को बना देंगे खास
कढ़ाईदार हॉल्टर नेक ब्लाउज
यही नहीं आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और परफेक्ट कढ़ाईदार हॉल्टर नेक ब्लाउज भी बेस्ट हो सकता है, जिसे आप कॉटन से लेकर सिल्क तक हर तरह की साड़ी के साथ शामिल कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा साथ ही गॉर्जियस लुक भी देगा। आप इस ब्लाउज को लहंगे के साथ भी शामिल कर सकती हैं।

पैडेड हॉल्टर नेक स्ट्रिप ब्लाउज
आप चाहें, तो भीड़ से अलग दिखने के लिए और साड़ी लुक को एलिगेंट टच देने के लिए इस तरह के पैडेड हॉल्टर नेक स्ट्रिप ब्लाउज को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप साड़ी और कुछ एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Blouse Designs for Cotton Saree: कॉटन साड़ी के साथ पहननें के लिए बेस्ट हैं ये 5 ब्लाउज डिजाइंस, देंग रॉयल लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Niraha/SALWAR STUDIO/MOLCHA BY BABITA SINGH/Monamaar/pinimg
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।