herzindagi
image

Haath Phool Designs For Bride: हाथों को सुंदर दिखाने के लिए पहनें ये हाथ फूल, देखें ट्रेंडी डिजाइन

 जब भी दुल्हन तैयार होती है, तो अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाली ज्वेलरी को खरीदती है, ताकि वो उसे स्टाइल कर सके। ऐसी ही एक एक्सेसरीज आपको अपने हाथों के लिए लेनी चाहिए। इससे आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
Editorial
Updated:- 2024-11-19, 19:31 IST

शादी के दिन चेहरे के लिए हम मेकअप करवाते हैं। वहीं लुक को और अच्छा दिखाने के लिए हैवी नेकलेस और मांग टीका आउटफिट के साथ पहनते हैं। लेकिन हाथों को सुंदर दिखाना भूल जाते हैं। लेकिन अब आप ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर पाएंगी। आप अपने हाथों के लिए बाजार से जाकर सबसे अच्छे और लेटेस्ट डिजाइन वाले हाथ  फूल को खरीदेंगी। ये पहनने के बाद हाथों की सुंदरता को दोगुना कर देते हैं। इसमें डिजाइन भी कई सारे मिल जाते हैं। जिसे लहंगे के साथ पहनकर आप सुदंर दुल्हन लग सकती है। चलिए आपको दिखाते हैं वो डिजाइन जिससे आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

पत्तियों के डिजाइन वाला हाथ फूल

Leaf design haath phool

हाथ तभी सुंदर लगते हैं, जब आप इन्हें सजाकर रखती हैं। खासकर शादी के समय ये दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इसमें हाथों पर मेहंदी लगाई जाती है। कई सारी लड़कियां नेल एक्सटेंशन भी करवाती हैं, ताकि हाथ अच्छे लगे। लेकिन शादी के दिन अगर आप हाथ फूल को स्टाइल करेंगी, तो इससे हाथ पहले से ज्यादा सुंदर नजर आएगे। इसके लिए आप सिंपल लेकिन सबसे अलग डिजाइन वाले हाथ फूल को वियर कर सकती हैं। इसमें लटकन के साथ पत्तियों के डिजाइन को बनाया गया है। आगे की तरफ गोल रिंग दी गई है। इस तरह के हाथ फूल हाथों की सुंदरता को दोगुना कर देते हैं। आप इसे किसी भी बाजार से जाकर खरीद सकती हैं।

चेन डिजाइन वाला हाथ फूल

Chain design hath phool

अगर आपको ज्यादा भरी हुई ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप चेन डिजाइन वाले हाथ फूल को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको स्टोन जो मिलेंगे वो राउंड में मिलेंगे। इसके साथ एक रिंग अटैच होगी। जिसे आप हाथों में पहनेंगी। कलाई पर उसकी चेन को बांधेंगी। इस तरह के हाथ फूल पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, हाथों की सुंदरता बढ़ा देंग।

इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs For Women: सिल्क साड़ी के साथ इन ज्वेलरी को करें स्टाइल, लुक लगेगा परफेक्ट

गोल डिजाइन वाले हाथ फूल

Round design haath phool

हाथों को भरा-भरा दिखाने के लिए आप इस फोटो में नजर आने वाले हाथ फूल को वियर कर सकती हैं। इसमें दो गोल डिजाइन में हाथ फूल मिलेंगे। आप इसे सिंगल कलर में भी ले सकती हैं। साथ ही, चाहें तो मल्टी कलर में भी खरीद सकती हैं। दोनों तरह के हाथ फूल पहनने के बाद हाथों में अच्छे लगेंगे। मार्केट में आप इसे 200 से 400 रुपये में आर्टिफिशियल ज्वेलरी डिजाइन में ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Rani Haar For Women: शादी में लगना है महारानी जैसा खूबसूरत तो पहनें ये रानी हार, देखें नए डिजाइंस

इस बार शादी में पहनने के लिए इन हाथ फूल को खरीदें। इसे पहनने से आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपके हाथों की सुंदरता को दोगुना कर देंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।