मंहगी आर्टिफिशियल ज्वेलरी को इस तरह से करें स्टोर, सालों-साल नहीं पड़ेगी काली

ऑक्सीडाइज ज्वेलरी हो या मोती के सेट महिलाओं के पास एक या दो नहीं बल्कि कई सारे आर्टिफिशियल ज्वेलरी होती है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खास बात यह है कि ये सोने और डायमंड से कम दाम पर मिलते हैं और पहनने पर खूबसूरत भी लगते हैं। सभी महिलाओं को ट्रेंड के हिसाब से गहने पहनने का शौक होता है। वैसे भी अभी शादियों का सीजन चल रहा है और इस समय लोग खूब सारे तरह-तरह के आर्टिफिशियल सेट और झुमके ले रहे हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेना तो आसान है, लेकिन उनका रखरखाव करना मुश्किल। जरा सी लापरवाही और महंगे से महंगे ज्वेलरी हो जाएंगे खराब। आपके महंगे ज्वेलरी जल्दी खराब न हो और सालों साल नई जैसी चमक बरकरार रखे इसके लिए आज हम कुछ टिप्स शेयर करेंगे।
मोती की ज्वेलरी को इस तरह से करें स्टोर
मोती की इयर रिंग्स हो या नेकलेस इसे कभी भी दूसरे ज्वेलरी के साथ प्लास्टिक और दूसरे मैटल के स्टोरेज बॉक्स में न स्टोर करें। हमेशा मोती के गहनों की शाइन बरकरार रखने के लिए उन्हें लकड़ी के डिब्बों में स्टोर करें। लकड़ी के बॉक्स में कपड़े या वेलवेट के रुमाल बिछाकर मोती के गहनों को रखें।
इसे भी पढ़ें: ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी को सालों-साल नई जैसी रखना चाहती हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स
अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी को ऐसे करें स्टोर
अमेरिकन डायमंड गहनों को पहनने के बाद कभी भी उसमें पानी न पड़ने दें, पानी पड़ने के बाद जल्दी ही ऐडी ज्वेलरी काले पड़ने लगते हैं और उनकी शाइन खत्म हो जाती है। कभी भी एडी ज्वेलरी को किसी दूसरे मेटल के ज्वेलरी के साथ ऐसे ही न रखें। ऐडी के गहनों को अलग वेलवेट (वेलवेट साड़ी लुक) वाले बॉक्स में रखें, ताकि कोई स्क्रैच या नमी न आए।
गहनों के रखरखाव में न करें ये गलती
- हमेशा गहना पहनने के बाद ज्वेलरी में पानी न पड़ने दें, फेश या हैंड वॉशकरते वक्त गहनों को पानी से बचाएं। पानी पड़ने के बाद ज्वेलरी जल्द ही काले होने शुरू हो जाते हैं।
- कभी भी मेकअप लगाने से पहले गहने न पहनें, नहीं तो आपके कैमिकल बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट गहनों में लग जाएंगे और गहनों की चमक को खराब करेंगे।
- आर्टिफिशियल ज्वेलरी को हमेशा खुले में सजाकर न रखें, खुले में रखने से ज्वेलरी में हवा लगती है, जिससे गहनों की शाइन और कलर पर असर पड़ता है।
- एक साथ सभी गहनों को कभी न रखें, नहीं तो एक दूसरे की पॉलीश और कलर रिएक्ट होकर गहनों को काला करते हैं।
- चाहें तो जिपलॉक बैग में भी आप ज्वेलरी आइटम को स्टोर कर सकते हैं, यह बैग ज्वेलरी को हवा और नमी से बचाएगा।
इसे भी पढ़ें: गोल्ड ज्वैलरी को स्टाइल करते समय काम आएंगे यह टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।