सावन महीने में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये ज्वेलरी सेट, देखें एक से एक डिजाइन
-1752671554090.webp)
सावन के महीने में अगर आप ग्रीन कलर की साड़ी या कोई आउटफिट पहनने का सोच रही हैं, तो अपने लुक को खास और गॉर्जियस बनाने के लिए आप ग्रीन कलर की एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ग्रीन ज्वेलरी सेट बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप अपने सावन महीने को यादगार बना सकती हैं और गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड ग्रीन ज्वेलरी सेट
आप भी इस साल सावन के महीने में सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव की पूजा आराधना करने का सोच रही हैं और ऐसे में अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आप ग्रीन साड़ी के साथ इस खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड ग्रीन ज्वेलरी सेट को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ज्वेलरी सेट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं।

फ्लावर ग्रीन बैंगल्स
यही नहीं आप चाहें तो इस साल सावन सोमवार पर अपने लुक को खास बनाने के लिए अपने किसी भी आउटफिट या साड़ी के साथ नेकलेस शामिल कर इस खूबसूरत ग्रीन कलर के फ्लावर ग्रीन बैंगल्स शामिल कर सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे। इस तरह के बैंगल्स न सिर्फ आपके लुक को खास बनाएंगे, बल्कि इसे पहनकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Long Necklace Design: ये 4 लॉन्ग नेकलेस डिजाइन आपके लुक को बना देंगे अट्रैक्टिव
एमरल्ड स्टोन नेकलेस सेट
इस साल सावन के महीने में अगर आप अपनी खूबसूरती से घर में मौजूद हर इंसान को खुश करना चाहती हैं, तो अब आप अपने साड़ी लुक के साथ इस खूबसूरत एमरल्ड स्टोन नेकलेस सेट को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इस तरह के नेकलेस को पहनकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं और इस साल सावन के महीने को यादगार बना सकती हैं।

गोल्ड पलटेस व्हाइट एंड ग्रीन ज्वेलरी सेट
इस साल सावन के महीने में आने वाले किसी भी सोमवार या शिवरात्रि के दिन आप कोई भी एथनिक या ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही है या आप इस दिन साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपनेद लुक को खास बनाने के लिए आप इस खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड व्हाइट एंड ग्रीन ज्वेलरी सेट को ट्राई कर सकती हैं। यह नेकलेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इस तरह का नेकलेस भी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - blingbag/flipkart/kattam/myntra
- सावन महीने में कैसे दिखें खूबसूरत ?
- सावन के महीने में आप ऑउटफिट के साथ एक्सेसरीज और मेकअप कर खूबसूरत दिख सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।