आप चाहे किसी भी तरह की ड्रेस पहने लेकिन उसके साथ फुटवियर अच्छे होने चाहिए। यह आपके लुक को कंप्लीट करते हैं साथ ही कंफर्टेबल फील भी कराते हैं। अगर आप भी इसी तरह के फुटवियर सर्च कर रही हैं तो इन डिजाइन को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। यह लंबे समय तक चलते हैं साथ ही पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं।
कोल्हापुरी चप्पल
आजकल कई तरह के चप्पल डिजाइन मार्केट में देखने को मिलते हैं। लेकिन अगर आप किसी पार्टी या ऑफिस के लिए चप्पल ढ़ूंढ़ रही हैं तो कोल्हापुरी चप्पल सबसे अच्छा ऑप्शन है। इस तरह की चप्पल आप सूट के साथ या फिर इंडो वेस्टर्न के साथ पहन सकती हैं। जिसमें आपका लुक काफी क्लासी लगता है।
टिप्स: इस तरह की चप्पल आप कॉटन साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सलवार सूट के साथ बेस्ट लगेंगे ये फुटवियर, आप भी करें ट्राई
ब्लॉक हील्स
ब्लॉक हील्स एक ऐसा फुटवियर है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। आप इन्हें किसी भी ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं, ये आपके स्टाइल स्टेटमेंट और ज्यादा आकर्षक बनाती हैं। आप इस तरह की फुटवियर पहनकर किसी भी पार्टी या फंक्शन में जा सकती हैं, साथ ही घूमने जाने के लिए भी ये काफी कम्फर्टेबल रहती है। इसलिए इसे एक बार जरूर ट्राई करें ये आपके पैरो की खूबसूरती बड़ा देगी।
स्ट्रैपी हील्स
स्ट्रैपी हील्स आप ऑफिस में पहन सकती हैं। यह काफी कम्फर्टेबल होती हैं साथ ही आसानी से पहनी जा सकती हैं। कॉलेज गर्ल्स इसे पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप चाहे तो इस तरह की हील्स पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। मिनी ड्रेस या साइड स्लिट ड्रेस के साथ यह काफी अच्छी लगती हैं साथ ही स्टाइलिश लुक देती है।
इस तरह की हील्स आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएगी। जिसमें आपको अलग-अलग कलर ऑप्शन और डिजाइन की वैरायटी दिखाई दे जाएगी।
इसे भी पढ़ें: कूलाट्स में परफेक्ट लुक पाने के लिए स्टाइल करें यह फुटवियर
लोफर्स
आप चाहे ऑफिस या घूमने जाने के लिए आरामदायक फुटवियर की तलाश कर रही हैं तो लोफर्स सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसकी वैरायटी और कलर आपको बाजार में मिल जाएंगे। इतनी ही नहीं अलग-अलग मटेरियल भी इसमें मिल जाएंगे। इस तरह के लोफर्स को आप एथिनिक या वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छे से पहन पाएंगे।
टिप्स: अब आपको इसमें डिजाइन लोफर्स भी मिल जाएंगे। जिसको आप किसी भी बड़ी पार्टी में पहन सकती हैं।
इस तरह के स्टाइलिश फुटवियर आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं साथ ही अपने लुक को और परफेक्ट बना सकती हैं।
अगर आपको यह ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही, कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों