Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

Evil Eye Bracelet Designs: कॉलेज और ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट हैं ईविल आई ब्रेसलेट्स; देखें 5 डिजाइंस

Evil Eye Bracelet Designs: कॉलेज जाने वाली लड़कियां अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। ऐसे में अब आप कुछ नए डिजाइन वाले ईविल आई ब्रेसलेट को कैरी कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-03, 17:36 IST
image

फैशन के इस बदलते दौर में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होता रहता है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए खूबसूरत आउटफिट के अलावा नए और लेटेस्ट एक्सेसरीज यानी ज्वेलरी भी शामिल करती हैं। अब आप कुछ ट्रेंडी ईविल आई ब्रेसलेट शामिल कर हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन ब्रेसलेट डिजाइंस के बारे में।

मल्टिपल ईविल आई चेन ब्रेसलेट

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने आउटफिट को अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक्सेसरीज शामिल करना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का मल्टिपल ईविल आई चेन ब्रेसलेट परफेक्ट हो सकता है, जो न सिर्फ आपके हाथों को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी बहुत मदद करेगा।  

6 (81)

नेम लेटर ईविल आई ब्रेसलेट

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और रोजाना कॉलेज जाती हैं, साथ ही अपने कॉलेज लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं, तो अब आप किसी भी आउटफिट या कॉलेज ड्रेस के साथ इस तरह के नेम लेटर ईविल आई ब्रेसलेट को शामिल कर सकती हैं। यह आपके कॉलेज लुक को परफेक्ट बना देगा। 

4 - 2026-06-03T125710.237

चेन लटकन ईविल आई ब्रेसलेट

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और किसी भी खास इवेंट या फंक्शन के दौरान अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह के चेन लटकन ईविल आई ब्रेसलेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्रेसलेट के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। इसे पहनकर आप भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। 

2 - 2026-06-03T125711.543

यह भी पढ़ें- Stone Bracelet Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वियर करें स्टोन ब्रेसलेट, देखें डिजाइंस

ईविल आई हैंड पैटर्न ब्रेसलेट

आप इस तरह के ईविल आई हैंड पैटर्न ब्रेसलेट को भी शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं, साथ ही अपने पूरे लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश भी बना सकती हैं। ऐसे ब्रेसलेट के डिजाइंस न सिर्फ लड़कियों के लिए बेस्ट हैं, बल्कि इसे कोई भी शादीशुदा महिलाएं भी इसे पहनकर हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।  

5 - 2026-06-03T125713.072

अडजस्टेबल ईविल आई ब्रेसलेट

अगर आपको ब्रेसलेट पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक ब्रेसलेट शामिल करती हैं, तो अब आप कुछ डिफरेंट और नया ट्राई कर सकती हैं। आपके लिए इस तरह का अडजस्टेबल ईविल आई ब्रेसलेट परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से भी खरीद सकती हैं।  

3 - 2026-06-03T125706.989

यह भी पढ़ें- Bracelet Watch for College Girls: कॉलेज गर्ल्स के बीच खूब ट्रेंड कर रही हैं ये ब्रेसलेट वॉच, जींस और कुर्ती दोनों के साथ पहनने के लिए है बेस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Archana Rajesh/Apurva Dalmia/JULY JEWELS 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।