Bracelet Watch for College Girls: कॉलेज गर्ल्स के बीच खूब ट्रेंड कर रही हैं ये ब्रेसलेट वॉच, जींस और कुर्ती दोनों के साथ पहनने के लिए है बेस्ट

फैशन के इस बदलते दौर में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए लेटेस्ट और नए फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं। अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो कुछ नए डिजाइन वाले ब्रेसलेट वॉच शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं।
पर्ल घुंघरू एनालॉग घड़ी
अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और रोजाना कॉलेज जाती हैं, लेकिन एक जैसे आउटफिट या एक्सेसरीज पहनकर बोर हो गई है, तो अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप किसी भी तरह के कैजुअल वियर के साथ इस तरह के पर्ल घुंघरू एनालॉग ब्रेसलेट वॉच शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी वॉच ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी जचेगी।

रोज गोल्ड लीफ पैटर्न ब्रेसलेट वॉच
अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना काम पर जाती हैं, तो आपके लिए इस तरह की रोज गोल्ड लीफ पैटर्न ब्रेसलेट वॉच ब्रेसलेट वॉच भी परफेक्ट हो सकती है। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपके पूरे वर्किंग लुक को स्टाइलिश टच देने में मदद करेगी। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

बटन चेन ब्रेसलेट वॉच
अगर आप भी एक जैसी साधारण वॉच पहनकर बोर हो गई है और अब कुछ डिफरेंट और नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट और नए पैटर्न वाली बटन चेन ब्रेसलेट वॉच परफेक्ट हो सकती है। इस तरह की वॉच का क्रेज इन दिनों अधिकतर लड़कियों में देखा गया है। ऐसे में आप भी इसे शामिल कर फैशनेबल लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Leaf Pattern Kada Designs: वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हैं ये 5 लीफ पैटर्न सिंगल कड़ा, हाथों की बढ़ा देंगे शोभा
मल्टिपल चेन ब्रेसलेट वॉच
आपके लिए यह लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली मल्टिपल चेन ब्रेसलेट वॉच भी परफेक्ट हो सकती है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और आपको स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगी। ऐसी ब्रेसलेट वॉच आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी या आप नजदीकी बाजार में वॉच की शॉप से भी खरीद सकती हैं।

रोज गोल्ड चेन बेल्ट जिगजेग पैटर्न ब्रेसलेट वॉच
अगर आपको घड़ी पहनने का बहुत शौक है, तो आपके लिए इस तरह की नई डिजाइन वाली रोज गोल्ड चेन बेल्ट जिगजेग पैटर्न ब्रेसलेट वॉच परफेक्ट हो सकती है। ऐसी घडी आपजे हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देगी साथ ही कॉलेज या ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने में भी मदद करेगी। ऐसी घड़ी को आप साड़ी या किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Kada Payal Ke Designs: सादी पायल पहनने के बजाय अब शामिल करें ये ट्रेंडी कड़ा पायल, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : flipkart/veloura/americanviber/bifrost/yaanza
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।