Evil Eye Earrings: सादे टॉप और जींस के साथ पेयर करें ये 'ईविल आई' इयररिंग्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

फैशन की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत इयररिंग्स शामिल करती हैं, तो अब आपको और इयररिंग्स की डिजाइन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप कुछ लेटेस्ट ईविल आई इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए नए डिजाइन वाले इयररिंग्स बताएंगे, जिसे आप डेली वियर में शामिल कर सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड ईविल आई ड्रॉप इयररिंग्स
अगर आपको इयररिंग पहनने का बहुत शौक है और आपके पास एक से एक खूबसूरत इयररिंग का कलेक्शन है, तो अपने कलेक्शन में आप इस तरह के गोल्ड प्लेटेड ईविल आई ड्रॉप इयररिंग्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग आपको नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे। आप इस तरह के सेम इयररिंग्स को फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं।

सर्कुलर शेप व्हाइट कलर ईविल आई इयररिंग्स
अगर आप भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के सर्कुलर शेप व्हाइट कलर ईविल आई इयररिंग्स को शामिल कर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

अर्टिफिशियल बीडेड ईविल आई ड्रॉप इयररिंग्स
अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाती हैं और अपने ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भीड़ से हटकर दिखने के लिए इस तरह के खूबसूरत अर्टिफिशियल बीडेड ईविल आई ड्रॉप इयररिंग्स को चुन सकती हैं। ऐसे इयररिंग डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

गोल्ड प्लेटेड स्टोन वर्क ईविल आई इयररिंग्स
आपके लिए इस तरह के खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड स्टोन वर्क ईविल आई इयररिंग्स भी बेस्ट हो सकते हैं। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स के डिजाइंस को आप अपने कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं। यह आपके कॉलेज लुक को अट्रैक्टिव और खास बनाने में मदद करेंगे।

सिल्वर ईविल आई लूस ड्राप इयररिंग्स
आप चाहें, तो इस तरह के खूबसूरत सिल्वर ईविल आई लूस ड्राप इयररिंग्स को भी किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे इयररिंग डिजाइंस काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। डेली वियर में पहनने के लिए भी इस तरह के इयररिंग्स बेस्ट हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Golden Hoops Earring Designs: सिंपल लुक को बनाएं अट्रैक्टिव, स्टाइल करें गोल्डन हूप्स इयररिंग्स; देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: myntra/ISHKAARA/Bohey by KARATCART/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।