herzindagi
image

लम्बी हाइट वाली महिलाओं पर खूब जचेंगे ये ट्रेंडी अनारकली सूट, चाहने वालों की लग जाएगी लाइन

अगर आपकी हाइट भी काफी लम्बी है और ऐसे में आप अपनी हाइट के हिसाब से ड्रेस सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो आज हम आपको कुछ एक्ट्रेस के अनारकली सूट वाले लुक्स बताएंगे, जिसे रीक्रिएट कर आप भी अपनी खूबसूरती में रंग भर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-02-20, 17:50 IST

अधिकतर लड़कियां अपनी लम्बी हाइट होने की वजह से हर चीज को लेकर काफी परेशान रहती हैं, इनमें से कुछ लड़कियां तो अपने आउटफिट से लेकर सैंडल तक हर चीज के लिए बड़ी सोच समझ कर शॉपिंग करती हैं, लेकिन अगर आपकी भी हाइट लम्बी हैं और आप अपनी हाइट के हिसाब से अनारकली सूट खोज रही हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसे ट्रेंडिंग अनारकली सूट बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप अपने जलवे बिखेर सकती हैं।

लम्बी हाइट वाली लड़कियां ट्राई करें ये अनारकली सूट

black ssuit

लम्बी हाइट की वजह से अगर आप भी अपने आउटफिट डिसाइड नहीं कर पा रही हैं, तो हुमा कुरैशी का ये फुल स्लीव्स वाला फ्लोरल प्रिंटेड ए लाइन अनारकली एथनिक सूट ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। आप इस सूट को बनवा सकती है या फिर आपको ये ऑनलाइन भी मिल जाएगा। इस सूट के साथ आप ब्लैक कलर के झुमके पहन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो अपने हाथों में मैचिंग चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

इनारा अनारकली सूट

sona

इसके अलावा अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप रेड कलर का मिरर वर्क वाला इनारा अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। अगर आपकी हाइट लम्बी है और आप अनारकली सूट पहनना चाहती हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस सूट के साथ आप रेड कलर का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं यही नहीं आप इसके साथ सिल्वर कलर की ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri पर ऑफिस में पहनें ये अनारकली सूट

परिणीति चोपड़ा का अनारकली सूट

यह विडियो भी देखें

pari

परिणीति चोपड़ा का ये येलो कलर का स्लीव्स वाला अनारकली सूट आपको गॉर्जियस लुक देने में काफी मदद करेगा आप इसे पहन कर अपनी खूबसूरती को और ज्यादा निखार सकती हैं। ये आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। इस सूट के साथ आप मैचिंग के इयररिंग और नेकलेस पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। यही नहीं इस अनारकली सूट को आप टेलर से बनवा भी सकती हैं। इस सूट के साथ हाथों में वेलवेट येलो कलर की चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

श्रद्धा कपूर का अनारकली सूट

shraddha

फुल स्लीव्स वाला फ्लोरल प्रिंट के साथ आप श्रद्धा कपूर का ये खूबसूरत अनारकली सूट भी कैरी कर सकती हैं। चाहे आपकी कम हाइट हो या फिर ज्यादा आपके ऊपर ये अनारकली सूट खूब जचेगा। आप इस सूट को ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर आप इसे बाजार से कपडा लाकर भी टेलर से बनवा सकती हैं। इस अनारकली सूट के साथ आप ओपन हेयर रख सकती हैं या फिर आप इस सूट के साथ स्टाइलिश हेयर स्टाइल भी बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Anarkali Suit: रिसेप्शन पार्टी में आपके लुक में लग जाएंगे चार चाँद जब वियर करेंगी लेटेस्ट डिजाइंस वाले अनारकली सूट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Instagram/sharaddha kapoor/huma qureshi/sonakshi sinha/parineeti chopra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।