एक महिला के चेहरे की शोभा माथे पर बिंदी, आंखों में काजल, कानों में झुमके और नाक में नोज पिन पहनने के बाद नजर आती है। इनमें से किसी एक भी बिना फेस काफी फीका सा लगता है। यह भी चीजें आप इंडियन हो या वेस्टर्न ऑउटफिट दोनों के संग पेयर अप कर सकती हैं। एक महिला को यह सब चीजें करना काफी पसंद भी होता है। इससे लड़कियों की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर जाती है। प्राचीन समय में महिलाओं को नाक में नोज पिन पहनना जरूरी होता था। जबकि आज के समय में बहुत लड़कियां इसे पहनना पसंद नहीं करती हैं।
दरअसल, इसका एक कारण ही आजकल बाजारों में ऐसी नोज पिन मिल रही हैं। जिनको आप बिना नोज पियर्सिंग के भी कैरी कर सकती हैं। इनको देखने के बाद कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता है। वहीं ऑक्सीडाइज ज्वेलरी काफी समय से पसंद की जा रही है। इसमें आपको कानों के इयररिंग्स से लेकर माथे का टीका, नेकलेस और अंगूठी के साथ नोज पिन भी मिल जाती हैं। ऐसे में यदि आपको ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ नोज पिन पहनना भी पसंद है, तो आज हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी ऑक्सीडाइज नोज पिन के डिजाइन लेकर आए हैं। जिनको आप इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ऑउटफिट के साथ पेयर अप कर सकती हैं।
इस तरह की नोज पिंक एकदम ट्रेडिशनल लुक देती हैं। इनको कैरी करने के बाद आपका लुक काफी अट्रैक्टिव लगता है। यह आपके चेहरे की सुंदरा बढ़ा देती हैं। इस तरह की नोज पिन का डिजाइन थोड़े भरे हुए और बड़े चेहरे के लिए बेस्ट रहता है। इसको आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के ऑउटफिट संग पहन सकती हैं।
अगर आपको अपना लुक क्लासी बनाना है तो आप अपने हर ऑउटफिट के संग इस स्काई ब्लू की कलरफुल स्टोन वाली नोज पिन को स्टाइल कर सकती हैं। यह नोज पिंक कैरी करने के बाद बहुत खूबसूरत लगती हैं। वैसे तो आप इसे किसी भी अटायर के संग पहन सकती हैं, लेकिन इंडियन लुक के साथ से काफी जंचती हैं। ओवल शेप फेस पर ये परफेक्ट लुक देती हैं।
यह विडियो भी देखें
ये भी पढ़ें: Gold Design Nose Pin: दिखना है सुंदर तो नाक में पहनें गोल्ड डिजाइन वाली नोज पिन
इंडियन लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह की फ्लोरल विद टसल वाली नोज पिन को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपका चेहरा गोल शेप का है फिर तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस है। ऐसी ऑक्सीडाइज नोज पिंक आपको आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसको आप नोज पियर्सिंग पर ही पहन सकती हैं।
यदि आपको अपना लुक एकदम पारंपरिक बनाना है, तो उसके लिए आप इस तरह की त्रिशूल वाली नोज पिन ले सकती हैं। यह काफी रॉयल लुक देती हैं। यह सूट और साड़ी के संग बेहद गॉर्जियस लुक देती है। यह नो पिन लंबे फेस वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है।
आपको यदि अपने लुक को एलिगेंट लुक देना है, तो उसके लिए मोर डिजाइन वाली यह ऑक्सीडाइज नोज पिन बेस्ट है। यह आपको काफी अट्रैक्टिव लुक देगी। इसको आप अपने वेस्टर्न और इंडियन हर ऑउटफिट के संग कैरी कर सकती हैं। यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएगी। इस तरह की डिजाइन वाली नोज पिन छोटे फेस पर खूब जंचती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Amazon/myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।