जन्माष्टमी 2026: ट्राई करें ये ट्रेंडी ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस, दिखेंगे सबसे अलग

श्री कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी के दिन मेहंदी लगवाने का काफी महत्व माना जाता है। यह त्योहार केवल भक्ति और उपवास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि साज-श्रृंगार और खुशियां मनाने का भी पर्व है। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाकर बाल गोपाल का जन्मदिन मनाती हैं। अगर आप भी इस साल जन्माष्टमी 2026 पर वही पुराने पारंपरिक बेल, फूल या हैवी जाली वाले मेहंदी डिजाइंस बनवाने वाली हैं, तो कुछ नया और डिफरेंट ट्राई कर सकती हैं।
जन्माष्टमी 2026 के लिए 5 ट्रेंडी और मॉडर्न ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस
इस जन्माष्टमी अगर आप कुछ नया व मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो ये 5 ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं।
1. स्ट्राइपिंग लाइंस एंड डॉट्स मंडला मेहंदी डिजाइन
पारंपरिक मंडला मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप इस जन्माष्टमी यह खूबसूरत स्ट्राइपिंग लाइंस एंड डॉट्स मंडला मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसे डिजाइंस त्योहारों पर बेहद सोफिस्टिकेटेड लुक देते हैं। यह पैटर्न वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूब जचेगा।

(Image credit: pinterest/Pink Décor)
2. हेक्सागन एंड क्यूब पैटर्न मेहंदी डिजाइन
हेक्सागन एंड क्यूब पैटर्न भी आपके हाथों को दूर से ही अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इस तरह का डिजाइन बेहद यूनिक और आंखों को लुभाने वाला होता है। इसे आप किसी भी आर्टिस्ट से आसानी से बनवा सकती हैं। एथनिक फ्यूजन या इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ यह डिजाइन खूब जचता है। ऐसे मेहंदी डिजाइंस रचने के बाद काफी उभरे हुए नजर आते हैं।
-1788341420797.webp)
(Image credit: pinterest/madiha naeem)
3. कलाई पर ज्योमेट्रिकल ब्रेसलेट बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको ब्रेसलेट वाले मेहंदी डिजाइंस बहुत पसंद हैं, तो आप इस तरह की खूबसूरत कलाई पर ज्योमेट्रिकल ब्रेसलेट बेल बनवा सकती हैं। इस डिजाइन को बनवाने के बाद आपको अलग से ब्रेसलेट या हैंड एक्सेसरीज पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह आपकी कलाई की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा।

(Image credit: pinterest/Kulin Shura)
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: ट्राई करें ये 6 आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइंस
4. सिमेट्रिकल फिंगर आर्ट मेहंदी डिजाइन
अगर आप सिर्फ उंगलियों पर ही मेहंदी बनवाने की सोच रही हैं, तो आपके लिए यह पैटर्न सबसे बेस्ट रहेगा। ऐसे मेहंदी डिजाइंस आजकल फैशन वर्ल्ड और सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं, जो आपकी उंगलियों के साथ-साथ आपके जन्माष्टमी लुक को भी खास बना देंगे। इस तरह का डिजाइन एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक्स के लिए परफेक्ट है।

(Image credit: pinterest/umd)
5. चेकरबोर्ड विद ट्राइएंगल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन
अगर आप एथनिक के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं, तो ज्योमेट्रिकल टच देकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यह खूबसूरत पैटर्न खासकर त्योहारों पर बनवाने के लिए सबसे बेस्ट है। इसे आप जन्माष्टमी पर बनवाकर हाथों को बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। यह डिजाइन कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाता है।

(Image credit: pinterest/sr.electronic)
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026 स्पेशल मेहंदी डिजाइंस: कान्हा की बांसुरी और मटकी वाले 5 सिंपल पैटर्न
निष्कर्ष: जन्माष्टमी पर आप अपने श्रृंगार के साथ घिसे-पिटे डिजाइंस बनवाने के बजाय इन 5 खूबसूरत व ट्रेंडी ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस को बनवाकर हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे डिजाइंस आपकी जन्माष्टमी की पूजा और उत्सव को और भी यादगार बना देंगे। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या एथनिक त्योहार जैसे जन्माष्टमी पर ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस बनाना सही लगता है?
- जी हां, ज्योमेट्रिकल मेहंदी पारंपरिक मेहंदी और मॉडर्न आर्ट का एक परफेक्ट फ्यूजन है, जो पारंपरिक आउटफिट्स के साथ हाथों को बहुत ही अनोखा, साफ-सुथरा और ट्रेंडी लुक देता है।
- क्या ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस को बिगिनर्स भी आसानी से लगा सकते हैं?
- बिल्कुल, क्योंकि यह डिजाइन सीधी रेखाओं, Triangle, Square और Circle पर आधारित होता है, इसलिए स्केल या गाइडलाइंस की मदद से इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
- क्या ज्योमेट्रिकल मेहंदी में जन्माष्टमी या पूजा-पाठ का ट्रेडिशनल टच जोड़ा जा सकता है?
- जी हां, ज्योमेट्रिकल बॉक्सेस या जाली के बीच में छोटे मोरपंख, मटकी या बांसुरी के मोटिफ्स बनाकर इसे बेहद खूबसूरत और धार्मिक थीम दी जा सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।