जन्माष्टमी 2026 स्पेशल मेहंदी डिजाइंस: कान्हा की बांसुरी और मटकी वाले 5 सिंपल पैटर्न
-1788250750857.webp)
जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर अगर आप भी श्रृंगार करके इस उत्सव पर भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो खूबसूरत आउटफिट के अलावा अपने हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं। सनातन परंपरा में किसी भी शुभ अवसर पर हाथों में मेहंदी लगाने का बहुत महत्व माना जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर भी मेहंदी लगाने का अपना अलग ही महत्व है। इस खास दिन आप साधारण बेल या फूल-पत्तियों वाले डिजाइंस बनवाने के बजाय बांसुरी, माखन की मटकी और कान्हा की थीम वाले मेहंदी डिजाइंस बनवा सकती हैं।
जन्माष्टमी 2026 के लिए 5 बांसुरी और मटकी मेहंदी डिजाइंस
आप इस जन्माष्टमी 2026 पर बिना ज्यादा समय गंवाए अपने हाथों पर इन 5 बांसुरी और मटकी के सरल मेहंदी पैटर्न्स को बनवाकर अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
1. सिंपल बांसुरी और मोरपंख कॉम्बिनेशन मेहंदी डिजाइन
श्रीकृष्ण की बांसुरी और मोरपंख पैटर्न वाले मेहंदी डिजाइंस भी इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं। इस डिजाइन में हथेली के बीच में या कलाई से शुरू करते हुए एक सुंदर बांसुरी बनाई जाती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है।
-1788253220571.webp)
(Image credit: pinterest/Sandhya Praveen)
2. हथेली के बीच माखन मटकी वाला मेहंदी डिजाइन
जन्माष्टमी की खास थीम के हिसाब से आप इस खूबसूरत डिजाइन को बनवा सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगता है। इस डिजाइन में आप हथेली के बीच में माखन की मटकी, मोरपंख या श्रीकृष्ण का चित्र बनवाकर हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। ऐसे डिजाइंस आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट से आसानी से बनवा सकती हैं।

(Image credit: pinterest/Pinal Mehndi)
3. श्रीकृष्ण लिखावट पैटर्न मेहंदी डिजाइन
अगर आप श्रीकृष्ण के नाम वाली मेहंदी बनवाना चाहती हैं, तो आपके लिए श्रीकृष्ण लिखावट पैटर्न वाली मेहंदी एकदम सही रहेगी। इसके साथ आप कलाई या हथेली पर श्रीकृष्ण का कोई छोटा सा मंत्र भी लिखवा सकती हैं। ऐसे डिजाइंस को आप घर पर खुद से भी आसानी से बना सकती हैं।

(Image credit: pinterest/Aesthetic)
यह भी पढ़ें- 10 Minute Mehndi Designs: बिना मेहंदी आर्टिस्ट के खुद लगाएं ये 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन
4. लोटस मोटिफ श्रीकृष्णा पैटर्न मेहंदी डिजाइन
अगर आपको मेहंदी से भरा हुआ हाथ पसंद है, तो आप पूरी हथेली पर इस तरह का खूबसूरत लोटस मोटिफ और श्रीकृष्ण पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसे डिजाइंस को आप किसी भी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं, जो आपके पूरे फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे।
-1788253502458.webp)
(Image credit: pinterest/Aachal Mehandi)
5. दही हांडी सेलिब्रेशन इंस्पायर्ड मेहंदी डिजाइन
जन्माष्टमी के खास मौके पर आप इस खूबसूरत दही हांडी सेलिब्रेशन इंस्पायर्ड मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं। ऐसे डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। एक मटकी के ऊपर दूसरी छोटी मटकी वाला यह डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देगा।

(Image credit: pinterest/Stree Designer)
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: ट्राई करें ये 6 आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइंस
निष्कर्ष : अगर आप भी जन्माष्टमी के लिए बढ़िया मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं, तो ऊपर बताए गए इन 5 मेहंदी डिजाइंस में से किसी भी एक आसान और सुंदर बांसुरी-मटकी डिजाइन को चुनकर अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। आपको नजदीकी बाजार या ब्यूटी पार्लर में कई मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे, जो ऐसा सेम डिजाइन आसानी से बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या कान्हा की बांसुरी और मटकी वाले मेहंदी पैटर्न कम समय में खुद से बनाए जा सकते हैं?
- जी हां, बांसुरी और मटकी बेसिक ज्योमेट्रिक शेप्स (सीधी रेखाओं और गोल घेरों) पर आधारित होते हैं, जिन्हें 10 से 15 मिनट में आसानी से हाथों पर उकेरा जा सकता है।
- क्या बांसुरी और मटकी वाले मेहंदी डिजाइंस केवल जन्माष्टमी पर ही लगाए जाते हैं?
- जन्माष्टमी के अलावा इन्हें राधाष्टमी, गोवर्धन पूजा या किसी भी धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव के मौके पर एथनिक लुक के साथ पेयर किया जा सकता है।
- क्या इन 5 सिंपल मेहंदी पैटर्न्स को बैक-हैंड पर भी ट्राई किया जा सकता है?
- बिल्कुल, बांसुरी की स्लीक बेल या मटकी-मोरपंख का मिनिमल कॉम्बिनेशन हाथ के पीछे पर भी उतना ही खूबसूरत और सोबर दिखता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।