Hand Accessories to Wear with Watch: हाथ में घड़ी के साथ पहनें ये 5 ट्रेंडी हैंड एक्सेसरीज, सिंपल लुक भी दिखेगा क्लासी

अधिकतर वर्किंग वुमन और कॉलेज जाने वाली महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए न सिर्फ आउटफिट बल्कि कुछ एक्सेसरीज भी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अधिकतर लड़कियां वॉच पहनती हैं, लेकिन अब आप अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए वॉच के साथ कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन हैंड एक्सेसरीज के बारे में।
रोज गोल्ड डायमंड हैंड एक्सेसरीज
अगर आप अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए हाथ में वॉच पहनती हैं, तो सिर्फ वॉच नहीं अब आप इस तरह के रोज गोल्ड डायमंड हैंड एक्सेसरीज को भी वॉच के आसपास शामिल कर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसे एक्सेसरीज वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हो सकते हैं, जो पुरे लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे।
थ्री लिंक ब्रेसलेट वॉच सेट
आपके लिए इस तरह के थ्री लिंक ब्रेसलेट वॉच सेट भी परफेक्ट रहेंगे, जिसे आप वॉच के साथ शामिल कर हाथों को खूबसूरत दिखा सकती हैं। ऐसे एक्सेसरीज के सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं या आप ऑफलाइन किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद कर इन्हें शामिल कर सकती हैं। यह एक्सेसरीज हर तरह के आउटफिट पर जचेगी।
लीफ इंस्पायर्ड वॉच स्ट्रेप एंड ब्रेसलेट सेट
यही नहीं अगर आप किसी खास इवेंट में जा रही हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो गोल्डन वॉच के साथ आप इस तरह के हैंड लीफ इंस्पायर्ड वॉच स्ट्रेप एंड ब्रेसलेट सेट को कैरी कर सकती हैं। इसमें ब्रेसलेट और चेन पैटर्न डिजाइंस है, जो हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे। इस सेट को आप किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर खूबसूरत दिख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- घड़ी पहनने का ये तरीका है सबसे अलग, इन 3 एक्सेसरीज के साथ पाएं एक स्टाइलिश और खास लुक
सर्पेंटी वाइपर अडजस्टेबल ब्रेसलेट
आप इस तरह के सर्पेंटी वाइपर अडजस्टेबल ब्रेसलेट को भी अपने हाथों में पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं। ऐसे एक्सेसरीज को आप न सिर्फ जींस, टॉप या फॉर्मल आउटफिट, बल्कि किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी पहनकर अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं। इसके साथ आप अपनी पसंद की मैचिंग घड़ी शामिल कर सकती हैं।
ग्रीन डाइल थ्री ब्रेसलेट वॉच सेट
आप इस तरह के ग्रीन डाइल थ्री ब्रेसलेट वॉच सेट को भी शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे एक्सेसरीज आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं, जो आपके ऑफिस और कॉलेज लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी ज्वेलरी शॉप खरीद सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/urvashi joshi/Nessa Rose/CREOLEBRANDSLLC/Gold vintage watch
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।