Chhath Puja 2026: पूजा लुक के लिए देखें ट्रेडिशनल डिजाइन की ये 5 साड़ियां

छठ पूजा पर सालों से महिलाएं हल्की और आरामदायक साड़ी पहनती आ रही हैं। तो इस बार पूजा लुक के लिए ट्रेडिशनल डिजाइन की ये खास साड़ियां चुन सकती हैं। बांधनी से लेकर लहरिया और गोटा पट्टी शिफॉन की आरामदायक साड़ियां, व्रत में शरीर पर बेहद हल्की और आरामदायक महसूस होती हैं। 
Updated:- 2026-11-12, 19:36 IST
Traditional Saree designs for Chhath Puja

छठ पूजा 13 नवंबर, शुक्रवार के दिन से शुरू होकर 16 नवंबर, सोमवार तक चलेगी। इस महापर्व में 4 दिन का व्रत रखा जाता है। इन दिनों सबसे ज्यादा शरीर को आराम की आवश्यकता होती है। इसलिए छठ व्रत में अक्सर भारी साड़ियां नहीं पहनी जाती हैं। Chhath Puja के लिए महिलाएं सालों से हल्की और आरामदायक साड़ी चुनती आ रही हैं। इस साल आप भी अपने पूजा लुक के लिए ट्रेडिशनल डिजाइन की साड़ियां देख सकती हैं। लहरिया से लेकर बांधनी प्रिंट की साड़ियां, कॉटन और शिफान की हल्की साड़ी, आपको फेस्टिव लुक देने के साथ ही शरीर पर बेहद हल्की और आरामदायक महसूस होती हैं। आप यहां कुछ खास ट्रेडिशनल साड़ी डिजाइन्स देख सकती हैं, जो पारंपरिक और आरामदायक लुक पाने में आपकी मदद करेंगी।

1. बांधनी प्रिंटेड साड़ियां

Bandhani Saree

छठ पूजा पर ट्रेडिशनल लुक के लिए बांधनी साड़ियां हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही हैं। पूजा लुक के लिए आप कॉटन, मलमल, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे हल्के कपड़ों की बांधनी प्रिंटेड साड़ी चुन सकती हैं। इस तरह इन साड़ियों में आपको पूरी तरह आरामदायक महसूस होता है। छठ पूजा पर लाल, नारंगी, गुलाबी और हरे रंग की साड़ियां सबसे ज्यादा पहनी जाती हैं। अगर आपको प्लेन बांधनी साड़ी नहीं पहनना है, तो आप हल्के बॉर्डर या जरी के काम वाली Bandhani Saree भी देख सकती हैं।

2. लहरिया साड़ी

Lahariya Saree

लहरिया साड़ी पारंपरिक लुक के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इन्हें त्योहार के मौके पर भी महिलाएं आराम से स्टाइल कर सकती हैं। खासकर छठ में पूजा लुक के लिए ट्रेडिशनल साड़ी देख रही हैं, तो राजस्थान की ये प्रसिद्ध पारंपरिक टाई-डाई साड़ी चुन सकती हैं। वहीं इस टाई-डाई साड़ी के प्रिंटेड विकल्प भी आते हैं, आप उन्हें भी पहन सकती हैं। शिफॉन, जॉर्जेट और कॉटन की हल्की और मुलायम लहरिया साड़ी व्रत में आपके शरीर पर आरामदायक महसूस होती हैं, और आपको पूजा-पाठ करने में भी आसानी होती है।

3. गोटा पट्टी शिफॉन साड़ी

gotta patti saree

शिफॉन का हल्का और मुलायम कपड़ा बेहद आरामदायक होता है। ऐसे में छठ पूजा लुक के लिए इस कपड़े से तैयार यह साड़ी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। आजकल गोटा पट्टी शिफॉन साड़ी काफी चल रही है और महिलाएं इन्हें बेहद पसंद कर रही हैं। आमतौर पर शिफान या फिर किसी भी अन्य कपड़े पर कढ़ाई होते ही साड़ी काफी भारी हो जाती है, मगर गोटा पट्टी की कढ़ाई बेहद हल्की होती है और शरीर पर आरामदायक महसूस होती है। लाल, पीले, नारंगी, गुलाबी और हरे रंग पर गोल्डन गोटा पट्टी का काम बेहद खूबसूरत लगता है और फेस्टिव लुक के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

4. जरी बॉर्डर सिल्क साड़ियां

zari border silk saree

जरी बॉर्डर वाली साड़ी भारतीय ट्रेडिशनल स्टाइल का एक हिस्सा रही है, जिसे महिलाएं सालों से पहनती आ रही हैं। खासकर तीज-त्योहार पर इस तरह की खूबसूरत साड़ियां खूब पसंद की जाती हैं। छठ पूजा पर सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन या कॉटन फैब्रिक वाली जरी बॉर्डर वाली साड़ियां पहन सकती हैं। लाल, पीले, और नारंगी रंग की प्लेन साड़ी पर गोल्डन जरी की कढ़ाई देखने में बेहद आकर्षक लग सकती है। इन साड़ियों में आपका पूजा लुक बेहद खास लगता है। साथ ही ये साड़ियां बेहद हल्की और हवादार होती हैं, इस तरह ये व्रत में शरीर पर पूरी तरह से आरामदायक महसूस होती हैं।

यह भी पढ़ें- Pink Sarees For Women: ये 4 खूबसूरत पिंक कलर की साड़ी आपको देगी रॉयल लुक, दिखेंगी खूबसूरत

5. मलमल और कॉटन की थ्रेड वर्क साड़ियां

Muslin and cotton sarees with thread work

मलमल और कॉटन की थ्रेड वर्क साड़ियां सालों से महिलाओं की पसंदीदा रही हैं। इन साड़ियों को इनकी कोमलता और हल्की बनावट के लिए जाना जाता है। साथ ही, इन पर धागों की कढ़ाई होती है, जो बाकी कढ़ाई की तुलना में बेहद हल्की और मुलायम होती है। छठ पूजा के मौके पर इस तरह की साड़ी को आप आराम से पहन सकती हैं, क्योंकि यह व्रत में शरीर पर हल्की और मुलायम महसूस होती है और आपको इनमें किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं होती है। इस तरह की साड़ियां पूजा और अन्य ट्रेडिशनल लुक के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Mirror Work Sarees: किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट हैं इस तरह की मिरर वर्क साड़ी, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
छठ पूजा कब मनाई जाएगी?
छठ पूजा 13 नवंबर, शुक्रवार के दिन से शुरू होकर 16 नवंबर, सोमवार तक चलेगी। यह महापर्व अब बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।
छठ पूजा पर किस रंग की साड़ी को शुभ माना जाता है?
छठ पूजा सहित अन्य त्योहार के मौकों पर भारतीय सास्कृती के अनुसार लाल,पीला, नारंगी, गुलाबी और हरा रंग शुभ माना जाता है।
पूजा लुक के लिए ट्रेडिशनल साड़ी को कैसे स्टाइल कर सकते हैं?
पूजा लुक के लिए बांधनी और गोटा-पट्टी डिजाइन की साड़ी को सीधा पल्लू पहनना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इन्हें हल्की ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
छठ घाट के लिए कौन सी साड़ियां सबसे अच्छी होती हैं?
पूजा के दौरान घाट पर पानी में खड़ी महिलाओं के लिए शुद्ध सूती, मलमल सूती या हल्का लिनन का कपड़ा सबसे अच्छा रहता है। इस तरह के कपड़े गीला होने पर भी हल्के रहते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।