लड़कियां सजने का काफी शौक रखती हैं। लेकिन शादी का दिन उनके लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए वो पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। हर चीज को कई बार देखकर फिर खरीदती हैं ताकि शादी वाले दिन वो पफेक्ट लग सके। कलीरे ब्राइडल लुक में काफी अहम होते हैं। इसे सबसे ज्यादा पंजाबी ब्राइड पहनती हैं। इसके के उनके घर में खास रस्म रखी जाती है। जिसमें कलीरे पहनाए जाते हैं। आप अगर कलीरे अपनी शादी में पहनने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।
आप भी फोटो में देख सकती हैं की बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने कोकोनट शैल वाले ट्रेडिशनल कलीरे डिजाइन को वियर किया है। इसमें इस तरह की शैल की 8 लेयर हैं। इसमें नीचे की तरफ छोटे-छोटे बीड्स लगाए गए हैं। आप इस तरीके के ट्रेडिशनल कलीरे को भी वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड भी करा सकती हैं। मार्केट में खरीदने पर ये कलीरे आपको 2000 से 3000 की रेंज में मिल जाएंगे।
ये कलीरे झुमके की तरह डिजाइन किए गए हैं, जिसमें घंटी के आकार की लटकन वाली चेन हैं। उनके पास घुंघरू, मोती या छोटे मोती होते हैं। आप भी इस तरीके के कलीरे (कलीरे डिजाइन) को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के कलीरे आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिसे आप गोल्डन और बीड्स वर्क में खरीद सकती हैं।
HZ Tips: आप चाहे तो कंगन में बांधने वाले कलीरे भी खरीद सकती हैं, वरना कंगने के साथ अटैच कलीरे भी मिल जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Kalire Designs For Wedding: ब्राइडल के लिए सबसे परफेक्ट हैं ये कलीरे डिजाइन, जानें आपके लिए कौन से हैं बेस्ट
आजकल आपको मार्केट में फ्लावर स्टाइल कलीरे भी देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको डोम के ऊपर की तरफ फ्लावर के डिजाइन मिलेंगे। नीचे की तरफ लटकन। आप इसमें फ्लावर का कलर अपने हिसाब से चेंज करा सकती हैं। जिस तरह का आउटफिट होगा वैसे ही फ्लावर आपको मिल जाएंगे। इसे भी आप अपनी शादी में वियर कर सकती हैं।
कलीरे के ये ट्रेंडी डिजाइन इस बार आप शादी में वियर करें और खूबसूरत लगे। इसके डिजाइन मार्केट से या फिर आप खुद डिजाइन (कलीरे फॉर वेडिंग) करा सकती हैं। आजकल हर तरह के ऑप्शन आपको मिल जाएंगे।जो स्टाइल किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन खूबसूरत बैंगल्स से सजाइए अपनी कलाइयां
इस करवा चौथ ऑफबीट ज्वेलरी को स्टाइल करें और लुक को कंप्लीट करें। इससे आप खूबसूरत नजर आएंगे।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।