Year Beginner 2023: होने वाली दुल्हन कलीरे के लिए चुन सकती हैं ये डिजाइंस

ब्राइडल लुक में ज्वेलरी से लेकर चूड़ा तक हर एक चीज परफेक्ट होना जरूरी है। आजकल दुल्हनें चूड़ा के साथ कलीरे भी पहनने लगी हैं। हालांकि, पहले कलीरे केवल पंजाबी ब्राइड्स ही पहना करती थीं लेकिन धीरे-धीरे यह फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गया है। अगर आप ऑनलाइन देखेंगी तो आपको कलीरे के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मिल जाएंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऑनलाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले कलीरे डिजाइन लेकर आए हैं जो साल 2023 में पॉपुलर हो सकते हैं।
कलीरे का महत्व
- आजकल कलीरे सिल्वर और गोल्डन कलर के अलावा कई रंगो में मिलने लगे हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। कलीरे सूखे नारियल और मखाने से बने होते थे।
- कलीरे की शेप कुछ हद तक नारियल जैसी होती है। माना जाता है कि इससे दुल्हन को ससुराल में भोजन से संबंधित किसी तरह की समस्या नहीं होती है।
- कलीरे के मेटल को धन-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।
- कलीरे से जुड़ी एक रस्म भी निभाई जाती है। इसमें दुल्हन 4-5 नॉन मैरिड लड़कियों के सिर पर अपने हाथों में बंधे कलीरे तोड़ती है। अगर कलीरे का कोई भी टुकड़ा टूटकर किसी लड़की पर गिर जाता है तो माना जाता है कि जल्द ही उसकी शादी हो जाएगी।
- कलीरे को बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए शादी के अगले दिन कलीरे के एक हिस्से को मंदिर में दान किया जाता है।
बैंगल्स कलीरे
इसे भी पढ़ें:Winter wedding: वेडिंग लुक की खूबसूरती बढ़ाएँगे ये कलीरे डिजाइन्स, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट
मीनाकारी डोली कलीरे
इसे भी पढ़ें:Choora Designs: शादी के लिए तलाश रही हैं चूड़ा, तो एक बार नजर डालें इन खूबसूरत डिजाइन्स पर
फ्लावर कलीरे
कुंदन और शेल्स से बने कलीरे
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।