herzindagi
gujarati style skirt designs

इस नवरात्रि पहनें ये ट्रेडिशनल गुजराती स्कर्ट, टिक जाएंगी सबकी नजर

अगर आप नवरात्रि के दिन सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए गुजराती ट्रे़डिशनल ड्रेसेस बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-09-17, 12:00 IST

नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। ऐसे में महिलाएं जमकर शॉपिंग करती हैं। किसी भी खास मौके पर ज्यादातर महिलाएं ट्रे़डिशनल लुक कैरी करना पसंद करती हैं। इस नवरात्रि अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आपको गुजराती स्कर्ट को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि मार्केट में आपको इसके अलग-अलग डिजाइन्स मिल जाएंगे। चलिए एक नजर डालते हैं स्कर्ट के सबसे बेहतरीन डिजाइन्स पर।

बॉर्डर डिजाइन स्कर्ट

border design skirtकई महिलाओं को डिजाइनर स्कर्ट पसंद नहीं आती हैं। ऐसे में आप केवल बॉर्डर वाली स्कर्ट पहन सकती हैं। अगर आपकी स्कर्ट में अन्य छोटे-छोटे डिजाइन भी हैं तो चौड़े डिजाइन वाली स्कर्ट खरीदें। पहले के समय में ज्यादातर महिलाएं स्कर्ट के साथ कुर्ती पहनती थीं। आप भी इस फैशन को दोबारा रिपीट कर सकती हैं।

बॉर्डर वाली स्कर्ट के साथ आप लॉन्ग और शॉर्ट दोनों ही कुर्ती पहन सकती हैं। पारंपरिक गुजराती लुक के लिए आप इसके साथ हैवी दुपट्टा ले सकती हैं। शिमरी मेकअप और खुले बाल करें और नवरात्री क्वीन बन जाएं।

फ्लोरल डिजाइन स्कर्ट

floral skirt designs

क्या आप इस सोच में घंटों बिता देती हैं कि त्योहार के मौके पर ऐसा क्या पहना जाए जो बेहद सुंदर के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो? अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक बेहतरीन आउटफिट आइडिया लेकर आए है।

इसके लिए आपको ट्राई करनी चाहिए फ्लोरल डिजाइन वाली स्कर्ट। यह डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसलिए मार्केट में आपको स्कर्ट से लेकर ब्लाउज तक में यह वर्क मिल जाएगा। स्कर्ट में आप दो-तीन कलर चुन सकती हैं। इससे आपका लुक अलग नजर और आप क्यूट भी लगेंगी।

यह विडियो भी देखें

अगर आप फुल वर्क वाली स्कर्ट पहन रही हैं तो आपको एंब्रॉयडरी या हैवी टॉप वियर नहीं करना चाहिए। यह आपके लुक को खराब करेगा। इसके बजाय सिंपल टॉप कैरी करें। स्कर्ट से मैचिंग फुटवियर पहनें। स्लीक लो बन के साथ फ्लीक्स निकालें। चोकर पहनकर अपने लुक को हसीन बनाएं। (प्रिंटेड स्कर्ट स्टाइलिंग टिप्स)

इसे भी पढ़ें:Dhoti Skirt : दिखना चाहती हैं अर्बन देसी गर्ल तो ट्राई कीजिए धोती स्कर्ट, देखें तस्वीरें

मिरर वर्क स्कर्ट

mirror work designs

गुजराती स्टाइल में मिरर वर्क स्कर्ट का फैशन पुराना नहीं हुआ है। मिरर वर्क में आपको हजारों डिजाइन मिल जाएंगे। इस वर्क की खासियत यह है कि आपको इसे पहनने के बाद ज्यादा ताम-झाम करने की जरूरत नहीं पडे़गी। (शॉर्ट स्कर्ट स्टाइलिंग टिप्स)

इसे भी पढ़ें:Style Tips : प्लेन सलवार-सूट से बोर हो गई हैं तो कुर्ती के साथ ट्राई करें लॉन्ग स्कर्ट्स, देखें तस्वीरें

नवरात्रि में अगर आप अपनी शादी का लहंगा पहनने की सोच रही हैं लेकिन हैवी होने के कारण यह ख्याल दिमाग से निकल रहा है तो आप स्कर्ट के साथ ब्लाउज और दुपट्टा पहनें।

स्कर्ट के साथ पहनें ये चीजें

  • डिफरेंट लुक के लिए आप स्कर्ट के साथ शर्ट भी ट्राई कर सकती हैं। फूशिया कलर्स की शर्ट पहनें। हैवी नेकलेस और स्लीक बन से अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।
  • स्पेगेटी टॉप भी स्कर्ट के साथ खूब जंचते हैं। इसके साथ हैवी डिजाइन वाली स्कर्ट डिजाइन चुनें। बोहो ज्लेवरी वियर करें और दिखें सुंदर।
  • फुल स्लीव्स विद वी-नेक ब्लाउज भी स्कर्ट के साथ पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इससे आपको पार्टी वियर लुक मिलेगा।
  • स्कर्ट के साथ पेपल्म टॉप भी अच्छा कॉम्बिनेशन है। इस टॉप में भी आपको गुजरातीएंब्रॉयडरी मिल जाएगी। बॉटम और टॉप वियर का यह फ्यूजन देखने में बेहद अच्छा लगता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।