Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

ऑर्गेंजा साड़ी पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा परफेक्ट लुक

 ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही टिप्स का ध्यान रखें, ताकि आपका लुक अच्छा लगे।
Updated:- 2024-04-23, 15:17 IST
how to style saree

साड़ी स्टाइल करने का तरीका हर किसी का अलग होता है। किसी को हैवी डिजाइन की साड़ी पहनना पसंद होता है तो कोई अपने लिए लाइट वेट साड़ी को खरीदता है। इसमें से कई सारे डिजाइन ऐसे होते हैं जिन्हें वियर करना काफी आसान होता है।

वहीं कई सारी एक्ट्रेस के फैब्रिक ऐसे होते हैं जिन्हें वियर करने में काफी दिक्कत आती है। ऑर्गेंजा साड़ी में अक्सर ऐसी दिक्कत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फूली हुई नजर आती है साथ ही अच्छे से बंध नहीं पाती है। लेकिन अगर आप आर्टिकल में बताए गए टिप्स का ध्यान रखेंगी तो आपकी साड़ी भी अच्छे से बंध पाएगी साथ ही आपका लुक भी अच्छा लगेगा।

पेटीकोट का रखें ध्यान

Dcoat

ऑर्गेंजा साड़ी थोड़े कड़े कपड़े में आती है इसलिए वो आसानी से बंध नहीं पाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप सही पेटीकोट को चूज करें। मार्केट में आपको स्कर्ट स्टाइल काफी सारे अच्छे पेटीकोट मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप अपने लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए जरूर है कि आप अपनी कमर के माप का ध्यान रखें। मार्केट में आपको इस तरह के पेटीकोट हर तरह के फैब्रिक में मिल जाएंगे। चाहें वो कॉटन में हो या सिल्क में इसे आप साड़ी के हिसाब से चूज करें। 

ब्लाउज डिजाइन का रखें ध्यान

Blouse designs

साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने में ब्लाउज काफी जरूरी होता है। इसे स्टाइल किए बिना लुक पूरा नहीं होता है। ऐसे में आप साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट करके भी वियर कर सकती हैं। आप चाहें तो कपड़ा अलग से लेकर भी इसे डिजाइन करा सकती हैं। इससे भी साड़ी लुक अच्छा लगता है साथ ही आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलता है। आप चाहें तो रेडिमेड ब्लाउज भी खरीद सकती हैं जो आपको 250 रुपये में मिल जाएंगे। (साड़ी का पल्लू सेट करने का तरीका)

इसे भी पढ़ें: बोल्ड लुक के लिए एक्ट्रेस के साड़ी डिजाइन से लें आइडिया

एक्सेसरीज सही तरीके से करें स्टाइल

Accessories

अगर आपको साड़ी लुक को परफेक्ट बनाना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही एक्सेसरीज को चूज करें। कई सार लोग साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी वियर कर लेते हैं। लेकिन ऑर्गेजा साड़ी पहनते समय ऐसी गलती न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह लाइट वेट होती है और इसके साथ आप जितनी लाइट ज्वेलरी को वियर करेंगी लुक उतना ही अच्छा नजर आएगा। मार्केट में इस तरह के ज्वेलरी के काफी सारे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। (साड़ी स्टाइलिंग टिप्स)

इन चीजों का ध्यान रखेंगी तो ऑर्गेंजा साड़ी में आपका लुक काफी अट्रैक्टिव और खूबसूरत लगेगा। साथ ही आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश और कूल लुक के लिए वियर करें इस तरह के आउटफिट्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।