herzindagi
tips to remember while stitching silk kurti with saree

Old Saree: पुरानी साड़ी की मदद से बना रही हैं सिल्क कुर्ती तो इन बातों का रखें खास ख्याल, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग

Kurti Styling Tips: स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप पुरानी साड़ी की मदद से भी कई तरह के सूट या कुर्ती बनवा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-29, 15:00 IST

बदलते फैशन के दौर में आजकल मार्केट में रेडीमेड चीजों का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में आज भी हम परफेक्ट फिटिंग पाने के लिए कपड़े खुद सिलवाना ही पसंद करते हैं। लेटेस्ट ट्रेंड के चलते कई बार हम कपड़े खरीदकर रख देते हैं और पहन नहीं पाते हैं। अलमारी में बंद पड़े इनका डिजाइन आउट ऑफ़ फैशन हो जाता है।

अब महंगाई के इस दौर में साफ-सुथरे और नए कपड़े फेंकना सही बात नहीं है। ज्यादातर ऐसा साड़ी के साथ में होता है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं पुरानी सिल्क सिल्क साड़ी को कैसे आप न्यू लुक देने के लिए इसकी कुर्ती बनवा सकती हैं। साथ ही, बताएंगे सिल्क की कुर्ती में परफेक्ट फिटिंग पाने के लिए क्या करना चाहिए?

सिल्क कुर्ती सिलवाते समय किन बालों का खासतौर से ख्याल रखें?

  • सिल्क फैब्रिक काफी प्रीमियम होता है। वहीं कुर्ती सिलवाते समय आप कोशिश करें कि सिल्क कुर्ती के कपड़े के अंदर कि तरफ फैब्रिक की डबल लेयर करें। 
  • ऐसा करने से कपड़ा लॉन्ग लास्टिंग भी रहेगा और झीजेगा भी नहीं।
  • साथ ही, सिल्क फैब्रिक आपको चुभेगा भी नहीं।
  • वहीं आप इनर या अस्तर बनवाने के लिए कॉटन के स्किन फ्रेंडली फैब्रिक की मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट हैं ये लॉन्ग कुर्तियां, देखें डिजाइंस

सिल्क कुर्ती को परफेक्ट फिटिंग देने के लिए क्या करें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

 

  • परफेक्ट फिटिंग देने के लिए सिल्क कुर्ती को आप थोड़ा लूज ही बनवाएं। 
  • ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर से चिपकी हुई कुर्तियां आपके बॉडी शेप को काफी अजीब लुक देगी।
  • वहीं थोड़ी लूज कुर्ती आपको रेडीमेड लुक के साथ-साथ परफेक्ट तरीके से बॉडी को डिफाइन भी करने में मदद करेगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: कलीदार कुर्ती के ये डिजाइंस हैं नए, जानें कैसे करें स्टाइल

सिल्क कुर्ती को फैंसी और मॉडर्न लुक देने के लिए क्या करें?

  • फैंसी मॉडर्न लुक देने के लिए कुर्ती को कई तरह से कस्टमाइज किया जा सकता है। 
  • इसके लिए आप साड़ी के बॉर्डर को नेकलाइन पर लगवा सकती हैं। 
  • नेक लाइन के अलावा आप इसे स्लीवलेस और घेरे के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • ऐसा करने से आपको न केवल मॉडर्न बल्कि बेहद फैंसी लुक भी मिलेगा

 

अगर आपको कुर्ती बनवाने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।