गोल्डन के साथ व्हाइट और ब्लैक कलर आउटफिट को करें पेयर, दिखेंगी खूबसूरत

 फैशन ट्रेंड को फॉलो करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम भी उसी के हिसाब से अपने लुक को क्रिएट करते हैं, ताकि ट्रेंड के हिसाब से अपने लुक को खूबसूरत बना सके। 

white and black outfit with golden colours

फैशन ट्रेंड हर बार बदलता है। कभी यह मौसम के हिसाब से चेंज होता है, तो कभी बड़े-बड़े इवेंट में एक्ट्रेस द्वारा पहनें गए आउटफिट्स डिजाइन के हिसाब से चेंज होता है। एक बार फिर लोग व्हाइट और ब्लैक कलर आउटफिट को गोल्डन कलर के साथ पेयर करते नजर आ रहे हैं। यह कॉम्बिनेशन पहनने के बाद अच्छा लग रहा है। आप भी इस तरह के आउटफिट्स को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, कुछ नया कलर ट्राई करने को मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं इस कलर कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट्स के बारे में।

गोल्डन-व्हाइट और ब्लैक कलर गाउन

Golden colour Outfits

हाल ही में कांस फेस्टिवल हुआ है। इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए ऐश्वर्या राय भी पहुंची। इस इवेंट के लिए उन्होंने ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर के कोर्सेटिड गाउन को स्टाइल किया। जिसे फाल्गुनी शेन पीकॉक (Falguni Shane Peacock India) ने डिजाइन किया था। इसमें गोल्डन फॉइल का इस्तेमाल करके फूलों को बनाया गया था। आप भी इस तरह के गाउन को खरीदकर वियर कर सकती हैं, या कपड़ा लेकर अपनी पसंद के हिसाब से टेलर से तैयार करा सकती हैं।

गोल्डन-व्हाइट और ब्लैक कलर साड़ी डिजाइन

Golden and white colour outfits

अगर आप साड़ी में ब्लैक कलर पहनना पसंद है, तो इस बार इसमें व्हाइट और गोल्डन कलर आउटफिट को चूज करें। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ब्लैक के साथ कॉम्बिनेशन करने के लिए नए कलर मिल जाएंगे। सारे ही कलर रॉयल हैं, तो साथ में पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। आप मार्केट से इस तरह की साड़ी 500 से 1,000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: साड़ी में दिखना है ग्लैमरस तो सुहाना खान के इन लुक्स को करें री क्रिएट, देखें तस्वीरें

गोल्डन-व्हाइट और ब्लैक कलर सूट

Golden white and black colour outfits

अगर आपको सूट पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप गोल्डन, व्हाइट और ब्लैक कलर के सूट को वियर कर सकती हैं। इसमें जो बेस कलर मिलेगा वो आप व्हाइट लें। साथ में जो एम्ब्राइडरी वर्क वो ब्लैक और गोल्डन कलर के हिसाब से लें। इससे सूट और अट्रैक्टिव लगेगा। साथ ही, सबसे अलग नजर आएगा। इस तरह के सूट के साथ आपको ज्यादा ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में इस तरह के सूट आपको नेट फैब्रिक और सिल्क में भी मिल जाएंगे। जिसे आप इवेंट के हिसाब से खरीदकर वियर कर सकती हैं।

इस बार ट्राई करें गोल्डन, व्हाइट और ब्लैक कलर वाले आउटफिट इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Sanjeeda Shaikh Outfits: संजीदा शेख की तरह आप भी स्टाइल कर सकती हैं ये आउटफिट्स, देखें तस्वीरें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra/ Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP