Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

साड़ी में दिखना है ग्लैमरस तो सुहाना खान के इन लुक्स को करें री क्रिएट, देखें तस्वीरें

साड़ी में स्टाइलिश दिखने के लिए आपको बॉडी शेप के अनुसार ही कपड़ों को चुनना चाहिए। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स को री-क्रिएट कर सकती हैं।
Updated:- 2024-05-21, 17:26 IST
suhana khan saree designs

साड़ी पहनना हम सभो काफी पसंद करते हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसकी ड्रेपिंग के लिए खासकर बॉडी के शेप को ध्यान में रखा जाता है। आजकल की बात करें तो हम अक्सर सेलिब्रिटीज के पहनें हुए साड़ी लुक्स को री-क्रिएट करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 

सेलेब्रिटी लुक के लिए सुहाना खान के साड़ी लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो आइये देखते हैं सुहाना खान के स्टाइलिश साड़ी लुक्स। साथ ही, बताएंगे इन साड़ी लुक्स को री-क्रिएट करने का आसान तरीका क्या है।

ब्लू साड़ी लुक

suhana khan in blue saree

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इस तरह की ड्रेपिंग बेस्ट नजर आएगी। इस ब्लू साड़ी को डिजाइनर अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2,500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की मॉडर्न लुक देने वाली साड़ी आप इंगेजमेंट पार्टी लुक के लिए ट्राई करें।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Saree For 40 Plus: 40 की उम्र में दिखना है तो स्टाइलिश रानी मुखर्जी की तरह स्टाइल करें साड़ी

गोल्डन साड़ी लुक 

suhana khan in golden saree

आजकल इस तरह की बीड्स, स्टोन, पर्ल वर्क वाली साड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 4,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। तरूण ताहिलियानी  ने इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइन किया है।

HZ Tip: इस तरह के साड़ी लुक के साथ में मेकअप के लिए सटल कलर पैलेट को चुनें।

इसे भी पढ़ें : Sequin Border Saree: फुल की जगह केवल बॉर्डर पर सीक्वेन वर्क वाली इन साड़ी डिजाइंस में दिखेंगी स्टाइलिश

रेड कलर साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

बॉर्डर वर्क वाली इस तरह की रेड साड़ी एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहती है। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। कॉलेज फेयरवेल के लिए इस तरह का लुक बेस्ट रहेगा।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में हरे रंग की एमरल्ड डायमंड ज्वेलरी बेस्ट लुक देने में मदद करेगी।

 

अगर आपको सुहाना खान के साड़ी लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।