शादी में फ्लोरल ब्रेड हेयर स्टाइल करना है क्रिएट, तो ये 3 हैक्स आएंगे काम

शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर किसी ने इंटरनेट पर अपने लिए मेकअप और हेयर स्टाइल सर्च करने शुरू कर दिए हैं। किसी को बन हेयर स्टाइल क्रिएट करना पसंद होता है तो कोई ब्रेड हेयर स्टाइल ज्यादा पसंद करता है। आजकल ये काफी ट्रेंड में भी। इसे बनवाने के बाद लड़कियां इसमें अलग-अलग डिजाइन की एक्सेसरीज को लगाते हैं, ताकि जब लुक क्रिएट हो तो वो सबसे सुंदर लगे।
ब्रेड बनाकर हेयर स्टाइल करें क्रिएट

अगर आप ब्रेड फ्लोरल हेयर स्टाइल क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए इस हैक्स को ट्राई करें इससे आसानी से ब्रेड बनकर तैयार हो जाएगी।
- इसके लिए सबसे पहले आपको आगे के बालों में सेक्शन कर उन्हें आगे सेट कर लेना है।
- अब जो पीछे के बाल हैं उनमें पफ क्रिएट करना है, इसके लिए बेस्ट है कि आप बैक कॉम्बिंग करें।
- इसके बाद पीछे के बालों को लेना है और ट्विस्ट कर सेट करना है। आप इसमें ब्रेड भी बना सकती हैं और छोटे-छोटे सेक्शन में सेट कर सकती हैं।
- फिर हेयर में बाउंस देने के लिए इन्हें खोलना शुरू कर देना है।
- इसके बाद इसमें पिन की मदद से फ्लावर सेट करने हैं।
- इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा।
बाउंसी हेयर ब्रेड हेयर स्टाइल
View this post on Instagram
अगर आपके बाल पतले हैं तो जो तरीका इसमें बताया गया है आप उसके हिसाब से ब्रेड (हेयर स्टाइल टिप्स) बनाएंगी, तो बालों में एक बाउंस क्रिएट होगा। जिससे वो हेल्दी और हैवी लगेंगे।
- इसके लिए पहले आपको पफ क्रिएट करना है।
- अब आपको बालों को ट्विस्ट करना है और रबर बैंड की मदद से चोटी बनाकर सेट करना है।
- फिर इसे अंदर की तरफ ट्विस्ट करना है।
- इसी तरीके से आपको सारे बालों को ट्विस्ट कर सेट करना है।
- इसके बाद इसे पिन से सेट करना है।
- इस बात का ध्यान रखें कि बालों में हैवी कर्ल जरूर क्रिएट करें, ताकि वो अच्छे लगे।
- अब इसमें फ्लावर सेट करना है, छोटे-छोटे हिस्से में।
इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में ट्राई करें ये हेयर स्टाइल, मिलेगा बेहतरीन लुक
ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल
अगर आपके पास समय कम है और जल्दी से रेडी होना है तो आप अपने लुक के साथ (5 मिनट हेयर स्टाइल) ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं।
- इसके लिए पहले आपको सारे बालों में हैवी कर्ल करना है।
- अब इसमें आगे की तरफ बाउंस देकर पफ क्रिएट करना है और फिर बालों को ट्विस्ट कर सेट करना है।
- ये सारे बाल अंदर की तरफ पिन की मदद से सेट होंगे।
- इसे थोड़ा से बालों को निकाले और बाउंस क्रिएट करें।
- फिर उसमें फ्लावर लगाएं और आगे के बालों में कर्ल क्रिएट करें।
- इस तरीके से आपके ब्रेड हेयर स्टाइल काफी बना सकती हैं। ये बनाने में भी आसान है और दिखने में भी अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: 5 मिनट में आसानी से बनाएं ये हेयरस्टाइल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।