herzindagi
actress sonam kapoor lehnga looks

लहंगे को पहनना है स्टाइलिश अंदाज में तो देखें सोनम कपूर के यह लुक्स

अगर आप स्टाइल डीवा सोनम कपूर को पसंद करती हैं और खुद को उनकी तरह स्टाइल करना चाहती हैं तो आपको उनके यह लहंगा लुक्स जरूर अच्छे लगेंगे।  
Editorial
Updated:- 2020-07-12, 09:32 IST

बॉलीवुड की स्टाइल डीवा मानी जाने वाली सोनम कपूर का स्टाइल के मामले में कोई सानी नहीं है। परदे पर तो सोनम ने लाइट से लेकर इंटेंस रोल तक प्ले किए हैं। लेकिन रियल लाइफ में वह अक्सर अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। वेस्टर्न वियर को तो अधिकतर लड़कियां डिफरेंट स्टाइल्स से कैरी कर लेती हैं। लेकिन इंडियन वियर को हमेशा एक ही अंदाज में पहना जाता है। हालांकि इस मामले में भी सोनम थोड़ी अलग हैं। वह साड़ी से लेकर सूट व लहंगा को अलग-अलग तरह से कैरी करना पसंद करती हैं ताकि हर बार उन्हें एक डिफरेंट लुक मिले। इसलिए अगर आप समर्स में इंडियन वियर को एक अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं तो आपको सोनम कपूर के स्टज्ञइल से इंस्पिरेशन लेना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको सोनम कपूर के कुछ लहंगा स्टाइल के बारे में बता रहे हैं। हर लहंगा लुक को सोनम ने एक अलग अंदाज से कैरी किया है। सोनम कपूर के लहंगा लुक्स को देखने के बाद आप भी अपने लहंगा स्टाइल को कई डिफरेंट तरीके से आसानी से पहन पाएंगी-

पहला लुक

actress sonam kapoor lehnga looks inside

अगर आप किसी फ्रेंड की शादी या फिर किसी करीबी की शादी को अटेंड करना चाहती हैं तो सोनम का यह लुक देखें। इस तस्वीर में सोनम अपने पापा अनिल कपूर और बहन के साथ नजर आ रही है। सोनम ने इस लुक में रेड कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ सोनम ने वी नेक स्टाइल ब्लाउज टीमअप किया है। एसेसरीज में सोनम ने ईयररिंग्स और मांगटीका कैरी किया है। लाइट मेकअप और बन स्टाइल में सोनम काफी अच्छी लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Fashion Trend: बॉलीवुड Divas के इन 5 यूनीक स्टाइल लंहगों से लें इंस्पिरेशन

दूसरा लुक

sonam kapoor lehnga looks inside

इस लुक में सोनम ने लहंगे को एक स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। सोनम लहंगा विद आउट दुपट्टा नजर आ रही हैं। Masaba x Rhea Collection के इस ब्राउन कलर लहंगे में रेड व ब्लू कलर को भी शामिल किया गया है। लहंगे के ब्लाउज को वास्तव में एक शर्ट लुक दिया गया है, जिसमें बॉटम पर नॉट लुक है। इस लहंगे के साथ सोनम ने amrapalijewels ब्रांड के ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं मेकअप में सोनम ने रेड लिप्स लुक रखा है और हेयर्स को ओपन लुक दिया है।

यह विडियो भी देखें

 

तीसरा लुक

sonam kapoor lehnga style inside

इस लुक में सोनम पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। आप अपने वेडिंग फंक्शन में इस तरह  के लहंगे का चयन कर सकती हैं। सोनम ने abhinavmishra द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ सोनम ने डीप नेक व डीप बैक लुक लहंगा पहना है और चुनरी को भी सोनम ने एक डिफरेंट स्टाइल से कैरी किया है। (सोनम के इस लुक से लें इंस्पिरेशन) लहंग के साथ सोनम ने kasmiafinejewellery @ akmmehrasonsjewellers ब्रांड की हैवी एसेसरीज टीमअप की है। वहीं मेकअप को सोनम ने बेहद सॉफ्ट लुक दिया है।

इसे भी पढ़ें: वेडिंग के लिए सलेक्ट करना है परफेक्ट लहंगा, इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज

 


चौथा लुक

sonam kapoor lehnga fashion inside

सोनम का यह रेड कलर लहंगा लुक यकीनन काफी रिफ्रेशिंग है। आप इसे कई अवसर पर बेहद आसानी से पहन सकती हैं। इस लुक में सोनम ने vedikam ब्रांड का रेड कलर लहंगा पहना है, जिस पर व्हाइट एंड रेड फ्लोरल पिं्रट है। इस लहंगे के साथ सोनम ने मैचिंग दुपट्टा साइड में कैरी किया है। इसके साथ सोनम ने vedikam ब्रांड का ही मैचिंग बैग भी लिया है। वहीं the.olio.stories @clovethestore ब्रांड की ज्वैलरी को सोनम ने अपने लुक का हिस्सा बनाया है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर से सोनम ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sonamkapoor,Insta)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।