ऑफिस में चाहिए लेडी बॉस लुक, तो प्रियंका चोपड़ा के इन ब्लेजर स्टाइल से लें आईडिया

जब भी ऑफिस में खुद को स्टाइल करने की बात होती है तो सबसे पहले ब्लेजर को कैरी करने का ही ख्याल आता है। कुछ समय पहले तक ब्लेजर सिर्फ पुरूषों के वार्डरोब में शामिल होता था, वहीं अब लड़कियां भी इसे स्टाइल करने लगी हैं। आमतौर पर लड़कियां अपने प्रोफेशनल लुक में काफी सीमित हो जाती हैं, क्योंकि उन्हें ब्लेजर को स्टाइल करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में पता नहीं होता। हालांकि अगर आप चाहें तो ऑफिस में ब्लेजर को कई डिफरेंट स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक इंटरनेशनल स्टार हैं। उनके वार्डरोब में डिफरेंट स्टाइल ब्लेजर का कलेक्शन है। उनके लुक्स की खास बात यह है कि वह हर बार ब्लेजर को एक अलग तरीके से स्टाइल करती हैं और इसलिए अगर आप ऑफिस में ब्लेजर पहनते हुए अपना खुद का एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप प्रियंका चोपड़ा के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के कुछ ब्लेजर लुक्स के बारे में बता रहे हैं-
ब्लैक ब्लेजर विद स्ट्राइप्स

इस लुक में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक ब्लेजर को कैरी किया है, जिस पर थिन स्ट्राइप्स लुक काफी अच्छा लग रहा है। अगर आप ऑफिस में सेफ प्ले करना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा के इस ब्लेजर को स्टाइल किया जा सकता है। फार्मल लुक के लिए आप ब्लेजर से मैचिंग पैंट या स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर आप ऑफिस में सेमी फार्मल लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप ब्लैक पैंट या जींस को पेयर करें।
इसे भी पढ़ें:अभी-अभी हुई है शादी तो नीति टेलर से लें ट्रेडिशनल ड्रेस के लिए इंस्पिरेशन
ऑल ब्लैक लुक

आमतौर पर प्लेन ब्लैक ब्लेजर को काफी बोरिंग माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे भी एक क्लासी तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा का यह लुक देखें। इस लुक में प्रियंका ने ब्लैक कलर के हाईनेक प्लेन टॉप के साथ ब्लैक ब्लेजर की लेयरिंग की हैं, जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। अगर आप प्रियंका के इस लुक को ऑफिस में रिक्रिएट कर रही हैं तो इस लुक में लाइट पेंडेंट या वॉच से खुद को एसेसराइज कर सकती हैं। इसके अलावा ब्लैक के साथ व्हाइट का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप व्हाइट टी-शर्ट या शर्ट के साथ भी ब्लैक ब्लेजर को पेयर कर सकती हैं।
ब्लेजर ड्रेस

अगर आप ऑफिस पार्टी में ब्लेजर पहनकर एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो प्रियंका का यह लुक देखें। इस लुक में प्रियंका ने ब्राउन कलर के ब्लेजर ड्रेस को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। उनके इस मिनी डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर ड्रेस में प्लंजिंग वी नेकलाइन काफी अच्छा लग रहा है। आप प्रियंका के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो ब्लेजर ड्रेस में कई कलर्स चुन सकती हैं। जैसे ब्राउन के अलावा व्हाइट, ब्लैक, पिंक, रेड, ऑरेंज, स्काई ब्लू जैसे कलर्स भी काफी अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें:बॉडीकॉन ड्रेस को बनाना है अपने वार्डरोब का हिस्सा तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से लें आईडिया
लाइट कलर स्ट्राइप्स ब्लेजर

ऑफिस लुक में स्ट्राइप्स ब्लेजर काफी अच्छे लगते हैं। इस लुक में प्रियंका का लुक भी काफी प्रोफेशनल लग रहा है। अगर आप भी चाहें तो ऑफिस में प्रियंका की तरह लाइट कलर स्ट्राइप्स ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट स्टाइल कर सकती हैं। आमतौर पर ब्लेजर को शर्ट के साथ कैरी किया जाता है। लेकिन अगर आप अपने लुक में एक ट्विस्ट चाहती हैं तो हाईनेक टॉप के साथ भी इसे स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@insta)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।