Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

ग्लैमरस लुक के लिए मोनालिसा के इन साड़ी कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

गर्मियों के मौसम में दिखना है स्टाइलिश तो मोनालिसा के साड़ी लुक्स से लें आइडिया। 
Updated:- 2022-06-22, 12:15 IST
Bhojpuri Actress Monalisa b

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा अपने स्टाइलिश और फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा के फैशन सेंस की बात करें तो एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। रेड कार्पेट ले लेकर एयरपोर्ट तक एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता है। खासर उनके साड़ी लुक को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भी साड़ी में ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो मोनालिसा के साड़ी कलेक्शन से आइडिया ले सकती हैं।

ब्लैक साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। उनके इस स्टनिंग लुक की बात करें तो ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि ब्लैक कलर ऐसा कलर है जो हर किसी पर खिलता है। ऐसे में ब्लैक साड़ी पहन आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। मोनालिसा के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक और लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। खुले बालों और हैवी इयररिंग्स में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

व्हाइट साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा व्हाइट रेड बॉर्डर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस बंगाली साड़ी को आप घर में पूजा के दौरान पहन सकती हैं। इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इस साड़ी में आपको बिल्कुल भी गर्मी नहीं लगेगी। इस सिंपल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने रेड बिंदी और रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है।

पिंक कॉटन साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

गर्मियों के मौसम के लिए कॉटन की बेहद आरामदायक होती है। कॉटन साड़ी में न केवल आप खूबसूरत लगेंगी बल्कि आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी। मोनालिसा के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। पिंक कलर की लिपस्टिक और रेड बिंदी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःएथनिक लुक में दिखना है स्टनिंग, तो मानुषी छिल्लर से लें स्टाइलिंग टिप्स

ऑर्गेंजा साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

गर्मियों के मौसम में कुछ लाइट और हल्की साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। मोनालिसा ग्रीन कलर की ऑर्गेंजा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लाइट ग्रीन कलर की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने डार्क कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। खुले बालों और रेड लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। (पार्टी के लिए बेस्ट साड़ी)

इसे जरूर पढ़ेंःExpert Tips: मानसून वेडिंग में गॉर्जियस दिखने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स

वाइन रफल साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा का इंस्टाग्राम खूबसूरत साड़ियों से भरा हुआ है। एक्ट्रेस के इस लुक की बात करें तो मोनालिसा वाइट कलर की रफल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर का हाफ स्लीव ब्लाउज पहना हुआ है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ओपन हेयरस्टाइल और डार्क लिपस्टिक लगाई हुई है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।