सगाई में गॉर्जियस दिखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें पिंक साड़ी लुक इंस्पिरेशन

शादी का सीजन आते ही हम तैयारियों में लग जाते हैं, जिसमें ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप शामिल हैं। सगाई में गॉर्जियस दिखने के लिए आप एक परफेक्ट ट्रेडिशनल ड्रेस के बारे में सोचती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है? लाइट हो या डार्क कलर आपको साड़ी अपने वॉरड्रोब में शामिल जरूर करनी चाहिए। अगर इस साल आप सगाई में साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो पिंक कलर को बिल्कुल न भूलें। बॉलीवुड एक्ट्रेस पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखती हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एंब्रॉयडरी ब्लाउज और प्लेन साड़ी

जाह्नवी कपूर साड़ी में बेहद गॉर्जियस दिखती हैं और ये हर साड़ी को एक नए अंदाज में कैरी करती हैं। इस फोटो में जाह्नवी ने पिंक कलर की प्लेन साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन और ऑरेंज कलर का बॉर्डर दिया गया है। इस साड़ी को एक अलग लुक देने के लिए जाह्नवी ने एंब्रॉयडरी ब्लाउज कैरी किया है, जो कट स्लीव्स है। इसके अलावा गोल्डन बैंगल्स और मांगटीका के साथ जाह्नवी ने वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया है। यह लुक सगाई के लिए बिल्कुल बेस्ट रहेगा।
चंदेरी सिल्क साड़ी

सिल्क साड़ी का फैशन साल 2020 में तो ट्रेंडिंग रहा ही था बल्कि इस साल भी महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं। काजोल ने पिंक कलर की चंदेरी सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर के साथ डिजाइन भी दिया गया है। इतना ही नहीं काजोल ने पिंक साड़ी को ऑरेंज कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो दिखने में डिफ्रेंट लग रहा है। ब्राउन स्मोकी आई लुक और न्यूड लिपस्टिक के साथ काजोल ने अपने लुक को पूरा किया है।
इसे जरूर पढ़ें: इन टिप्स से चुनें अपनी शादी के लिए अच्छा हेयर कट और हेयर कलर
पिंक और गोल्डन साड़ी लुक

पिंक कलर किसी भी फंक्शन में बेहद खूबसूरत लगता है और इससे महिलाओं के चेहरे पर भी एक अलग ग्लो आता है। तमन्ना भाटी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन हैवी बॉर्डर दिया गया है और मैचिंग एंब्रॉयडरी की गई है। इस साड़ी के साथ तमन्ना ने हैवी चोकर नेकपीस पहना है और उसके साथ गोल्डन चांदबालियां कैरी की हैं। रेड बिंदी और गजरे के साथ तमन्ना का यह लुक परफेक्ट दिख रहा है।
सलमॉन पिंक साड़ी

सामंथा अक्किनेनी अपने सोशल मीडिया पर साड़ी लुक में कई फोटो शेयर करती हैं और यही कारण है कि इनके काफी फैंस हैं। सामंथा ने सलमॉन पिंक कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें नीचे की ओर सिंपल शिफॉन डिजाइन दिया गया है और ऊपर की ओर नेट पर एंब्रॉयडरी की गई है। इतना ही नहीं, सामंथा ने फुल स्लीव्स का ब्लाउज पेयर किया है, जिसमें नेट पर हैवी एंब्रॉयडरी की गई है। इस तरह की साड़ी आप सगाई में जरूर ट्राई कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: स्किन के निखार से लेकर दांतों की सफाई तक, बेकिंग सोडा से किए जा सकते हैं ये 10 काम
पिंक रफल साड़ी

सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि उन्हें साड़ी बेहद पसंद है और आप भी उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा की यह प्रिंटिड साड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है क्योंकि इसमें नीच की रफल डिजाइन दिया गया है। इतना ही नहीं, पल्लू को भी डिफ्रेंट लुक देने के लिए रफल डिजाइन दिया गया है। एंब्रॉयडरी ब्लाउज और गोल्डन चांदबालियों के साथ सोनाक्षी ने अपने लुक को पूरा किया है।
पिंक एंड व्हाइट साड़ी

आलिया भट्ट ने पिंक और व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें नीचे व्हाइट और ऊपर पिंक कलर दिया गया है। आलिया भट्ट की साड़ी में गोल्डन कलर से एंब्रॉयडरी की गई है और मैचिंग बॉर्डर भी दिया गया है। आलिया ने अपने साड़ी लुक को डिफ्रेंट बनाने के लिए कोल्ड शोल्डर व्हाइट ब्लाउज कैरी किया है। बन हेयरस्टाइल और ब्लू चांदबालियों के साथ आलिया भट्टा का लुक गॉर्जियस लग रहा है। इस बार आप भी सगाई में डिफ्रेंट लुक कैरी कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।