Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:00 AM IST

कर्ली हेयर में दिखेंगी बेहद स्टाइलिश, बस सान्या मल्होत्रा से लें हेयरस्टाइल इंस्पिरेशन

अगर आपके हेयर्स कर्ली हैं और आप उन्हें कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के इन लुक्स को देख सकती हैं।
Updated:- 2021-03-28, 13:30 IST
curly hair styling looks

कर्ली हेयर देखने में भले ही अच्छे लगें, लेकिन उन्हें स्टाइल करना इतना भी आसान नहीं होता। आमतौर पर कर्ली हेयर गर्ल्स अधिकतर हेयर्स को ओपन ही रखती हैं, जिससे वह अलग-अलग लुक्स क्रिएट नहीं कर पाती हैं। हो सकता है कि आपके हेयर्स भी कर्ली हों और आपको भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हो। ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के हेयरस्टाइल्स को फॉलो कर सकती हैं।

सान्या अपने कर्ली हेयर को कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करती हैं, जिसके कारण हर बार उनका एक अलग ही लुक देखने को मिलता है। साथ ही उनके डिफरेंट लुक्स को देखकर आपको भी अपने बोरिंग कर्ली हेयर को एक स्टाइलिश ट्विस्ट देने का मौका मिलेगा।

तो चलिए आज हम आपको सान्या मल्होत्रा के कुछ डिफरेंट हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-

इसे जरूर पढ़ें: Hair care Tips: कर्ली हेयर की ऐसे करें देखभाल, घने और लंबे बालों के लिए आजमाएं ये उपाय

Sanya Malhotra hairstyle

टॉप बन लुक

इस लुक में सान्या ने टॉप बन बनाया है और यह हेयरस्टाइल उन पर काफी अच्छा लग रहा है। केजुअल्स में इस हेयरस्टाइल ( बेस्‍ट समर्स कर्ली हेयरस्टाइल) को बनाना बेहद ही आसान है। इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए आप अपने सारे बालों को एक साथ लेकर उसे टिवस्ट करें और स्क्रंची की मदद से उसे सिक्योर करें। आप बालों को बहुत अधिक टाइट बनाने की जगह हल्का लूज ही रखें, इससे आप बन लुक को अधिक वॉल्यूम मिलता है।

Sanya Malhotra hairstyling ideas

लूज लो बन लुक

अगर आप अपने कर्ली हेयर में एक एलीगेंट लुक चाहती हैं तो सान्या का यह हेयरस्टाइल देखें। इस लुक में सान्या ने लूज लो बन बनाया है, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। इस हेयरस्टाइल को आप वेस्टर्न वियर के अलावा इंडियन वियर खासतौर से साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। सान्या के इस लो बन लुक को रिक्रिएट करते समय आप आगे से कुछ हेयर्स को ऐसे ही छोड़ दें। फेस पर कर्ली हेयर देखने में काफी अच्छे लगेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: बालों को कर्ल करते समय अगर करेंगी यह पांच गलतियां तो नहीं मिलेगा परफेक्ट लुक

curly hair styling

पिन हेयर लुक

यह भी कर्ली हेयर को स्टाइल करने का एक आसान तरीका है और उन महिलाओं के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, जिन्हें बालों को तरह-तरह से स्टाइल करना नहीं आता है। इस लुक में सान्या ने भी अपने बालों को ओपन लुक देकर साइड में पिन लगाई है, जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। आप भी डिफरेंट साइज, कलर, डिजाइन व पैटर्न की पिन्स से अपने कर्ली हेयर को एक स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

curly hair styling tips

पाइनेप्पल बन लुक

यह एक क्लासी हेयरस्टाइल है, जिसे कर्ली हेयर गर्ल्स बनाना काफी पसंद करती हैं। रात में बालों को बांधना हो या फिर एक चिक लुक चाहिए हो, कर्ली हेयर्स पर पाइनेप्पल बन लुक काफी अच्छा लगता है।

इस लुक में सान्या ने भी पाइनेप्पल बन बनाया है। यह हाई बन से भी थोड़ा उंचा होता है और क्राउन एरिया पर बनाया जाता है। अगर आपके कर्ली हेयर मीडियम या लॉन्ग हैं तो आप भी पाइनेप्पल बन बना सकती हैं।

curly hair styling tricks

हेडबैंड लुक

अगर आप कर्ली हेयर्स को ओपन ही रखना चाहती हैं, लेकिन आपको अक्सर उन्हें मैनेज करने में परेशानी होती है तो ऐसे में आप हेडबैंड की मदद से बालों को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में सान्या ने भी कुछ ऐसा ही किया है। बस आप हेडबैंड ( इन तीन तरीकों से पहनें हेडबैंड) को अपने बालों में लगाएं और आप रेडी। चूंकि आपके हेयर्स कर्ली हैं तो ऐसे में आप कपड़े की मदद से बनाए गए हेडबैंड को चुनेंगी तो ज्यादा अच्छा होगा। आजकल मार्केट में कई कलर्स व स्टाइल में हेडबैंड मौजूद हैं।

तो अब आप सान्या मल्होत्रा के किस हेयर स्टाइल को रिक्रिएट करना पसंद करेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।