बिग बॉस 14 विनर रूबीना दिलैक की तरह समर्स में पहनें फ्लोरल प्रिंट

जब समर्स में ट्रेडिंग प्रिंट्स की बात होती है तो उसे फ्लोरल प्रिंट का नाम जरूर लिया जाता है। यह एक ऐसा स्टाइल है जो कभी भी ट्रेड से आउट नहीं होता। इतना ही नहीं, आम लड़कियों से लेकर सेलेब्स तक फ्लोरल प्रिंट पहनना पसंद करती है। इन्हीं सेलेब्स में से एक है रूबीना दिलैक। बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी रूबीना दिलैक ने सिर्फ बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि घर के बाहर आने के बाद भी फ्लोरल प्रिंट में अपने लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसमें टॉप से लेकर स्कर्ट व साड़ी लुक में रूबीना दिलैक फ्लोरल प्रिंट को कैरी कर चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार समर्स में फ्लोरल प्रिंट पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में रूबीना दिलैक के फ्लोरल प्रिंट लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको रूबीना दिलैक के फ्लोरल प्रिंट्स लुक के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
को-आर्ड पैंट सूट

इस लुक में रूबीना दिलैक ने थ्री पीस फ्लोरल प्रिंट्स पैंट सूट को पहना है। इस को-ऑर्ड लुक में रूबीना यकीनन काफी रिफ्रेशिंग लग रही हैं। उन्होंने स्वीटहार्ट नेकलाइन क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग हाई वेस्ट पैंट और ब्लेजर को टीमअप किया है। येलो जूती, सटल मेकअप और साइड पार्टेड ओपन हेयर्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है। आप डे टाइम में प्रोफेशनल मीटिंग्स से लेकर आउटिंग के दौरान इस तरह फ्लोरल प्रिंट पैंट सूट को पहन सकती हैं। इस पैंट सूट के साथ स्लीक पोनीटेल और लेयर्ड नेकपीस से अपने स्टाइल को एन्हॉन्स कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-आलिया भट्ट से लेकर कृति सेनन तक फ्रंट ब्रेड लुक में फ्लॉन्ट कर चुकी हैं अपना स्टाइल
फ्लोरल टॉप लुक

इस लुक में रूबीना दिलैक ने ब्राउन कलर के फ्लोरल प्रिंट्स टॉपके साथ डेनिम रिप्ड जींस को पेयर किया है। इस ऑफ शोल्डर फ्लोरल प्रिंट्स टॉप के साथ चोकर उनके लुक को खास बना रहा है। आप भी समर्स में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो रूबीना के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। हालांकि इस टॉप को आप साड़ी के साथ बतौर ब्लाउज भी स्टाइल कर सकती हैं। वहीं एसेसरीज में लेयर्ड नेकपीस के अलावा लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स भी कैरी किए जा सकते हैं।
फ्लोरल प्रिंटेड मिडी ड्रेस लुक

अगर आप समर्स में केजुअल में फ्लोरल प्रिंट्स लुक को कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में रूबीना दिलैक के इस लुक को देखें। इस लुक में रूबीना ने आइवरी कलर की मिडी ड्रेस को पहना है, जिस पर लाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट्स को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया गया है। अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए रूबीना ने सी-शेल हूप्स ईयररिंग्स और हेयरबैंड को भी स्टाइल किया है। अगर आप आउटिंग के दौरान रूबीना के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो ऐसे में आप थिन बेल्ट स्टाइल कर सकती हैं। एक खूबसूरत पेंडेट और वॉच आपके लुक को और भी खास बनाएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-रुबीना दिलैक के ये स्कर्ट लुक हैं समर्स के लिए बेस्ट आउटफ़िट, आप भी करें ट्राई
फ्लोरल प्लीटेड स्कर्ट लुक

रूबीना दिलैक का यह फ्लोरल प्रिंट्स लुक बेहद एलीगेंट और ग्रेसफुल है। इस लुक में रूबीना ने व्हाइट टॉप के साथ स्काई ब्लू प्लीटेड स्कर्ट को टीमअप किया है, जिस पर मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट्स बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड चोकर और ओपन वेव्स लुकउनके लुक को एन्हॉन्स कर रहे हैं। आप डे टाइम में रूबीना दिलैक के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। हालांकि इस लुक को रिक्रिएट करते समय आप जैकेट को स्किप कर सकती हैं और हेयर्स में ओपन लुक की जगह डिफरेंट स्टाइल ब्रेड्स भी बनाए जा सकते हैं।
तो आपको रूबीना दिलैक का कौन सा फ्लोरल प्रिंट लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।