स्वदेश के जश्न में पर दिखा अंबानी परिवार की बहुओं का फैशन, ट्रेडिशनल लुक ने लूटी महफिल
-1791701801103.webp)
देश के सबसे फेमस और जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन की पारंपरिक भारतीय कला और शिल्प को बढ़ावा देने वाली खास पहल 'स्वदेश' की फर्स्ट एनिवर्सरी मनाई गई। इस फंक्शन में अंबानी परिवार की महिलाओं ने शिरकत करके एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अगर आप भी उनके लुक्स की दीवानी हैं, तो इस लेख में जानते हैं नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के स्वदेश फंक्शन लुक्स के बारे में।
'स्वदेश' की फर्स्ट एनिवर्सरी पर अंबानी परिवार का फैशनेबल लुक
हमेशा से ही अंबानी परिवार की बहु बेटियों के फैशन और स्टाइल चर्चा में रहे हैं। उन्होंने इस बार फिर अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं अंबानी परिवार की इन खूबसूरत महिलाओं के शानदार फैशन लुक्स के बारे में।
राधिका मर्चेंट का एथनिक लुक
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के वैसे तो हर लुक बेहद खास होते हैं, लेकिन 'स्वदेश' के इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट ने ट्रेडिशनल एथनिक सेट पहना, जो उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। इसके साथ उन्होंने बहुत ही सोबर और क्लासी ज्वेलरी चुनी। उनके चेहरे की सादगी और हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। आप चाहें, तो किसी भी खास मौके पर इस तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
श्लोका मेहता का फैशनेबल अंदाज
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं, उन्होंने इस जश्न के दौरान खूबसूरत मल्टीकलर श्रग पैटर्न फुल स्लीव्स पारंपरिक परिधान पहना है, जिसमें वे किसी हसीना से कम नहीं लग रही हैं। पारंपरिक लुक को उभारने के लिए उन्होंने क्लासिक ईयरिंग्स और परफेक्ट मेकअप किया है। ऐसे में आप भी श्लोका के इस लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- राधिका मर्चेंट से लेकर सभी अंबानी लेडीज गरबा लुक में लगी खूबसूरत, नवरात्रि पर आप भी करें उनके लुक को रीक्रिएट
नीता अंबानी का ग्रेस साड़ी लुक
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी के साड़ी लुक्स की हर एक महिला दीवानी है। उन्होंने 'स्वदेश' की पहली वर्षगांठ पर बेहद शानदार और पारंपरिक साड़ी पहनी थी, जिसमें उनकी सादगी और राजसी अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। अपने साड़ी लुक के साथ उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी मैचिंग ज्वेलरी और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल करके अपने लुक को पूरा किया है। ऐसे में आप भी उनके इस साड़ी लुक को रीक्रिएट कर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Nita Ambani Saree: नीता अंबानी ने पहनी राम नाम वाली साड़ी, यहां जानें क्या है खासियत?
निष्कर्ष: 'स्वदेश' की फर्स्ट एनीवर्सरी का जश्न बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर अंबानी परिवार की महिलाओं - नीता अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने अपने पारंपरिक भारतीय लिबास से सभी को अपनी और आकर्षित कर लिया है। अगर आप भी उनके जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो रीक्रिएट कर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं।
- क्या राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के लुक्स की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई?
- जी हां, इवेंट में उनके पारंपरिक और रॉयल एथनिक लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गईं।
- नीता अंबानी भारतीय कला को बढ़ावा देने में किस तरह योगदान देती हैं?
- नीता अंबानी अक्सर बड़े मंचों और आयोजनों में देश के पारंपरिक बुनकरों की साड़ियां और हस्तनिर्मित वस्तुएं पहनकर भारतीय कला को प्रोत्साहित करती हैं।
- क्या 'स्वदेश' स्टोर केवल भारत में ही हैं?
- 'स्वदेश' के स्टोर्स देश के प्रमुख शहरों के अलावा वैश्विक स्तर पर भी भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किए जा रहे हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।