हरयाली तीज के दिन रीक्रिएट करें नीता अम्बानी के साड़ी लुक, हस्बैंड भी होगा खुश

आज हम आपको नीता अंबानी के कुछ साड़ी लुक बताएंगे, जिन्हें रीक्रिएट कर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और इस साल हरियाली तीज को यादगार बना सकती हैं।
image

भारत के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। खासकर उनके साड़ी लुक कई महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप भी नीता अंबानी की तरह अपने लुक को क्रिएट करना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको नीता अंबानी के कुछ साड़ी लुक बताएंगे, जिन्हें रीक्रिएट कर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और इस साल हरियाली तीज को यादगार बना सकती हैं।

नीता अंबानी ब्लू साड़ी लुक

अगर आप इस साल हरियाली तीज पर पहनने के लिए साड़ी देख रही है, तो आपके लिए नीता अंबानी का यह ब्लू साड़ी लुक एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है। इसके साथ आप कंट्रास्ट ब्लाउज भी बनवा सकती है।

3 - 2025-07-23T232355.387

नीता अंबानी पिंक साड़ी लुक

यही नहीं अगर आप हरियाली तीज को यादगार बनाना चाहती हैं, तो नीता अंबानी की तरह इस खूबसूरत पिंक साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आप बाजार से प्लेन पिंक साड़ी खरीद कर इस साड़ी की तरह इसके बॉर्डर पर लेस लगा सकती हैं। इसके साथ आप एल्बो स्लीव्स ब्लाउज भी बनवा सकती है।

1 - 2025-07-23T232400.808

यह भी पढ़ें:इस शिवरात्रि दिखेंगी भीड़ से अलग, जब ट्राई करेंगी ऐसी ऑर्गेंजा साड़ी

खूबसूरत ब्राउन साड़ी

नीता अंबानी की तरह अपने लुक को खास बनाने के लिए आप इस खूबसूरत ब्राउन साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो प्लेन ब्राउन साड़ी खरीद कर उस पर इस तरह की बॉर्डर लगवा सकती हैं। इसके साथ आप फुल स्लीव्स ब्लाउज भी बनवा सकती है। यह आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगा।

2 - 2025-07-23T232357.796

पिंक और स्काई ब्लू साड़ी

अगर आप इस साल हरियाली तीज पर अपने लुक से अपने हस्बैंड को खुश करना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतना चाहती है, तो आप नीता अंबानी की तरह पिंक और स्काई ब्लू साड़ी वाले लुक को रीक्रिएट कर सकती है। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। इसके साथ आप स्काई ब्लू ब्लाउज बनवा सकती हैं।

4 - 2025-07-23T232405.925

यह भी पढ़ें:हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - instagram/manishmalhotra05

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP