Navratri Kurti Designs: इस नवरात्रि ट्राई करें ये काफ्तान कुर्ती लुक, दिखेंगी सबसे अलग

अप्रैल महीने में नवरात्रि शुरू होने वाली है। ऐसे में इन दिनों पहनने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन की कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं।

kaftan kurti design
जब भी नवरात्रि आती है तो लोग पहले से ही सारी तैयारी करना शुरू कर देते हैं। इस बार यह त्योहार 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। ऐसे में लोग भी अपनी तैयारियां शुरू कर देंगे। कई सारे लोग इन 9 दिनों में पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों को खरीदते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो कलर का ध्यान रखकर कपड़ों की खरीदारी करते हैं। इस बार आप इन 9 दिनों में पहनने के लिए नए डिजाइन और प्रिंट की काफ्तान कुर्ती को वियर करें। इसमें लुक भी अच्छा लगता है। साथ ही फेस्टिवल जैसी फील भी आती है। चलिए आपको बताते हैं इन कुर्ती के डिजाइन के बारे में बताते हैं।

प्रिंटेड काफ्तान कुर्ती (Foil Printed Flared Kurti)

Printed kaftan kurti

अगर आप नवरात्रि में ऑफिस पहनने के लिए कुर्ती को सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप प्रिंटेड काफ्तान कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको बड़े और छोटे हर तरह के अलग-अलग प्रिंट मिल जाएंगे। साथ ही आप जिस तरह का कलर चूज करेंगे। उसी के हिसाब और कलर से इसमें प्रिंट आएगा। आप इस तरह की कुर्ती को जींस या पैंट के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर यह आपको 200 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

प्लेन काफ्तान कुर्ती (Plane Design Kaftan Kurti)

Plane kaftan kurti

अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो इसके लिए आप प्लेन डिजाइन वाली काफ्तान कुर्ती क वियर कर सकती हैं। नवरात्रि में यह भी काफी अच्छी लगेगी। साथ ही काफी कंफर्टेबल रहेगी। इसमें आपको कलर काफी सारे मिल जाएंगे। साथ ही पैटर्न भी अलग-अलग दिख जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाएगी। (कूल लुक के लिए आउटफिट्स)

इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक के लिए ये मैक्सी ड्रेस करें वियर

HZ Tips: इस तरह की कुर्ती के साथ आप एक्सेसरीज को एड कर सकती हैं।

बॉक्स प्रिंट काफ्तान कुर्ती (Box Print Kurti Designs)

Box print kaftan kurti

आप अगर बॉक्स या चेक डिजाइन वाले कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो इस नवरात्रि इस तरह की प्रिंटेड कुर्ती को वियर कर सकती हैं। कलर इसमें आप ऑरेंज, रेड, ग्रीन या येलो भी ले सकती हैं। नवरात्रि में इस कलर के कपड़े पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं। आप इस तरह की कुर्ती को फुल स्लीव्स में लेगी तो धूप से आपके हाथ भी काले नहीं होंगे। मार्केट में इस तरह की कुर्ती 200 से 400 रुपये में मिल जाएगी।

कुर्ती के इन डिजाइन को ट्राई करें। इसमें लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएगी। इसमें आप अगर अलग-अलग डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो वो भी कर पाएगी। (कुर्ती डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: साड़ी के साथ बेहद स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे रेडीमेड स्टाइल स्लीवलेस ब्लाउज के ये नए डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP