Summer Jutti Designs: गर्मियों में एथनिक लुक के साथ आप भी ट्राई करें ये ट्रेंडी और कम्फर्टेबल जूती डिजाइंस

गर्मियों के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ महिलाएं ऐसे फुटवियर चुनना पसंद करती हैं जो आपके लिए कम्फर्टेबल भी हों। खासतौर पर जब बात एथनिक आउटफिट्स की आती है, तो मोजरी या जूतियां एथनिक लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। अगर आप स्टाइल को ध्यान में रखते हुए अपने लिए मोजरी चुनती हैं तो ये आपके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना सकती है। आजकल मार्केट में कई तरह की ट्रेंडी और हल्की जूतियां उपलब्ध हैं, जिन्हें आप सूट, कुर्ती, शरारा, या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। यही नहीं इन जूतियों को आप ऑफिस में भी एथनिक वियर के साथ कैरी करके एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आइए यहां देखें गर्मी के मौसम के लिए कुछ खूबसूरत और लेटेस्ट जूती डिजाइंस जिन्हें आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।
एथनिक मोजरी फ्लैट्स

अगर आप जूती का सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, तो एथनिक मोजरी फ्लैट्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ये जूतियां हल्की होने के साथ-साथ लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक भी रहती हैं। इनकी खास बात यह है कि आप इन्हें डेली वियर से लेकर आप किसी भी छोटे फंक्शन तक आसानी से कैरी कर सकती हैं। यही नहीं ये जूतियां आपके एथनिक वियर को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।
प्रिंटेड एथनिक मोजरी फ्लैट्स

समर सीजन में प्रिंटेड डिजाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रहते हैं। एथनिक मोजरी फ्लैट्स आपके एथनिक लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करती हैं। फ्लोरल, ब्लॉक प्रिंट या मल्टीकलर पैटर्न वाली जूतियां गर्मियों के आउटफिट्स के साथ काफी अच्छी लगती हैं। इन्हें आप कॉलेज, ऑफिस या किसी भी गेट टु गेदर में पहन सकती हैं और अपने लुक को ज्यादा स्टाइलिश बना सकती हैं। यही नहीं इस तरह की जूती आगे से बंद और पीछे खुले हुए डिज़ाइन में आती हैं जिसकी वजह से ये पहनने में कम्फर्टेबल लगती हैं और दिखने में भी खूबसूरत होती हैं।
यह भी पढ़ें- Footwear Designs: एथनिक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी फुटवियर, पार्टी में मिलेगा परफेक्ट लुक
एथनिक मोजरी विथ एम्ब्रॉयडरी

एम्ब्रॉयडरी वाली ऐसी जूतियां हमेशा से ही एथनिक फैशन का हिस्सा रही हैं। इस तरह की जूतियों में ट्रेडिशनल कढ़ाई के साथ मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलती है। इन जूतियों को पहनने से आपका सिंपल आउटफिट भी आकर्षक दिखाई देता है। मुख्य रूप से गर्मियों में ऑफिस या किसी फॅमिली गैदरिंग में आप इन्हें कैरी करके अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Mirror Work Jutti Designs: सिंपल सूट के साथ भी अलग लुक देंगी ये मिरर वर्क जूतियां
स्क्वायर टो मोजरी फ्लैट्स

आजकल स्क्वायर टो डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। जूतियों में स्क्वायर टो मोजरी फ्लैट्स डिज़ाइन आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह का लुक देती हैं। इनका यूनिक शेप और डिजाइन इन्हें बाकी जूतियों से अलग बनाती है। अगर आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, तो ये जूतियां आपके लिए एक स्टाइलिश ऑप्शन हो सकती हैं।
पिंक एंड सिल्वर टोंड जूतियां

पिंक और सिल्वर कॉम्बिनेशन हमेशा से महिलाओं के फैशन की पहली पसंद रही है। ये जूतियां आपके लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट टच देने का काम करती हैं। इन जूतियों को आप गर्मियों के मौसम में फेस्टिव लुक के लिए ये ट्राई कर सकती हैं।
आप भी इन खूबसूरत जूती डिजाइंस से अपने एथनिक लुक को कम्पलीट कर सकती हैं और दिखने में भी ज्यादा स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।