Footwear Designs: एथनिक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी फुटवियर, पार्टी में मिलेगा परफेक्ट लुक

ऐसा माना जाता है कि जब आप किसी भी ऑउटफिट के साथ सही फुटवियर कैरी करती हैं तभी आपका लुक भी परफेक्ट लगता है। ऐसे ही किसी भी पार्टी में जाने के लिए आपको अपने कपड़ों के साथ फुटवियर्स भी अच्छे ही चुनने चाहिए। पार्टी के लिए एथनिक आउटफिट के साथ सही फुटवियर चुनना आपके पूरे लुक को बना या बिगाड़ सकता है। पार्टी में चाहे आप साड़ी पहनें, लहंगा या फिर अनारकली सूट अगर आपके पैरों में स्टाइलिश और कम्फर्टेबल फुटवियर नहीं हैं तो आपका लुक परफेक्ट नहीं लग सकता है। बाजार में कई ऐसे ट्रेंडी फुटवियर डिजाइन मिलते हैं, जो न सिर्फ आपके एथनिक लुक को कम्प्लीट करेंगे बल्कि पार्टी में आपको शोस्टॉपर भी बनाएंगे। आइए यहां देखें ऐसे ही कुछ ट्रेंडी डिज़ाइन जो आपके एथनिक वियर के साथ बेस्ट लुक दे सकते हैं।
गोल्ड टोंड ब्रेडेड हैंडक्राफ्टेड वन टो हील्स

म्यूटेड गोल्ड-टोन में डिजाइन की गई ये ब्रेडेड हैंडकाफ्टेड वन टो हील्स आपके एथनिक और फ्यूजन लुक दोनों को खास बनाने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। अगर आप हील्स में कम्फर्टेबल रहती हैं तो ये डिज़ाइन जरूर चुनें। ओपन बैक स्टाइलिंग और खूबसूरत ब्रेडेड डिटेलिंग इसे ट्रेंडी और एलिगेंट लुक देती है। टेक्सचर्ड और पैटर्न्ड आउटसोल के साथ ब्लॉक हील्स इसे स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाते हैं। इसमें जो काम किया गया है वो हाथ से किया गया है जो इसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाता है। इसे आप साड़ी, लहंगा या किसी भी एथनिक के साथ कैरी कर सकती हैं।
ओपन टो फ्लैट जूती डिज़ाइन

यह जूतियां एथनिक और फ्यूजन लुक के लिए एक परफेक्ट फुटवियर ऑप्शन हो सकते हैं। इसका ओपन टो डिज़ाइन आपके पैरों को आराम देता है और गर्मियों के लिए खास तौर पर अच्छा रहता है। इसे आप सूट, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं और पार्टी में स्टाइलिश भी नजर आ सकती हैं। यह पूरे दिन पहनने के लिए भी बहुत ज्यादा कंफर्टेबल रहती है।
पार्टी ब्लॉक सैंडल्स

अगर आप पार्टी में स्टाइल के साथ कम्फर्ट भी चाहती हैं, तो पार्टी ब्लॉक सैंडल्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये बाजार में अलग-अलग कलर में मिल जाते हैं, लेकिन आप इन्हें अपनी पार्टी ड्रेस के साथ मैच करके लेंगी तो आपका लुक भी पर्फेक्टर दिखाई देगा। खासतौर पर इसके क्रीम और न्यूड कलर किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और दिखने में भी स्टाइलिश लगते हैं। ब्लॉक हील्स होने की वजह से इन्हें पहनकर आप आसानी से चल भी सकती हैं।
राउंड टो हील्स

अगर आप पार्टी में एक क्लासी और एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो राउंड टो हील्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। ये ज्यादातर डार्क शेड्स में आते हैं जैसे ब्राउन, चेरी या ब्लैक। वैसे तो ये एथनिक और वेस्टर्न किसी भी लुक में बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें एथनिक जैसे सूट, साड़ी या लहंगा के साथ कैरी करेंगी तो ये आपको परफेक्ट लुक दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Footwear for Saree: साड़ी के साथ केवल हील्स ही नहीं, इस सीजन ट्राई करें ये 5 तरह के फुटवियर
पार्टी स्टिलेटो म्यूल्स

अगर आप बोल्ड और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो स्टिलेटो म्यूल्स पार्टी में जरूर ट्राई करें। कॉपर और ब्रॉन्ज टोन में आने वाले ये म्यूल्स आपके एथनिक लुक को एक मॉडर्न ट्विस्ट दे सकते हैं और आपको पार्टी में भी स्टाइलिश लुक देंगे। ये स्टिलेटो हील आपकी पर्सनैलिटी को भी आकर्षक बना सकते हैं। खासतौर पर नाइट पार्टी के लिए बेस्ट हैं।
एम्बेलिश्ड वेजेस

अगर आप पार्टी में एथनिक वियर के साथ हील्स पहनना चाहती हैं, लेकिन ज्यादा ऊंची हील्स आपको कम्फर्टेबल नहीं लगती हैं तो आप एम्बेलिश्ड वेजेस ट्राई कर सकती हैं। ये फुटवियर आपके किसी भी ऑउटफिट के साथ परफेक्ट लुक देती हैं। आप इन्हें एथनिक ही नहीं इंडोवेस्टर्न या वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। वेज हील होने की वजह से ये आपको बैलेंस देती हैं और बहुत ज्यादा आरामदायक भी होती हैं।
वन टो कोल्हापुरी फ्लैट्स

अगर आप हील्स पहनना पसंद नहीं करती हैं और ट्रेडिशनल टच के साथ पार्टी की शान बढ़ाना चाहती हैं, तो वन टो कोल्हापुरी फ्लैट्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। ये फ्लैट्स हर एथनिक आउटफिट के साथ शानदार लुक देते हैं। किसी पूजा या छोटे गेट-टुगेदर के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। साथ ही, ये आपको ट्रेडिशनल लुक भी देते हैं।
अगर आप भी पार्टी के लिए परफेक्ट फुटवियर ढूढ़ रही हैं, तो यहां से आईडिया ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
- एथनिक आउटफिट के साथ किस तरह के फुटवियर अच्छे लगते हैं?
- एथनिक आउटफिट के साथ जूती, कोल्हापुरी, ब्लॉक हील सैंडल और एम्बेलिश्ड फ्लैट्स सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। ये आपके लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश भी बनाते हैं।
- पार्टी लुक के लिए कौन से फुटवियर ट्रेंड में हैं?
- पार्टी के लिए स्टोन या सीक्विन वर्क वाले सैंडल, ब्लॉक हील्स और एम्बेलिश्ड हील्स काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लुक को ग्लैमरस बनाते हैं।
- एथनिक आउटफिट के साथ फुटवियर का कलर कैसे चुनें?
- अगर आपका लहंगा, साड़ी या सूट किसी खास रंग का है, तो उसी शेड या उससे मिलते-जुलते रंग का फुटवियर चुनें। इससे लुक एलिगेंट लगेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।