हैवी हिप्स वाली महिलाओं के लिए 3 परफेक्ट सूट कट्स, देंगे स्लिम लुक
-1788529279201.webp)
त्योहारों पर हर महिला अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से बढ़कर एक आउटफिट्स चुनती है। सबसे अलग, खूबसूरत और ग्रेसफुल दिखने की चाहत में कई बार वे अपने बॉडी शेप का ध्यान रखे बिना ही कपड़े खरीद लेती हैं और बाद में पहनने पर उन्हें पछतावा होने लगता है। त्योहारों पर महिलाएं सबसे ज्यादा सूट या साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन सूट पहनने की सोच रही हैं, तो हैवी हिप्स वाली महिलाओं के लिए कुछ खास सूट कट्स सबसे बेस्ट रहेंगे।
हैवी हिप्स के लिए 3 बेस्ट सूट कट्स
हैवी हिप्स वाली महिलाएं हमेशा इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि कौन-सा सूट कट उन पर जचेगा और किसमें उनका शरीर पतला नजर आएगा। अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान रहती हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे ही 3 बेस्ट सूट कट्स के बारे में, जिन्हें पहनकर आप फेस्टिवल पर परफेक्ट और स्लिम नजर आ सकती हैं -
1. ए-लाइन कट कुर्ती
अगर आप हैवी बॉटम के हिसाब से सूट तलाश रही हैं, तो आपके लिए ए-लाइन सूट सबसे बेस्ट रहेंगे। इन्हें आप किसी भी खास मौके पर पहनकर स्लिम लुक पा सकती हैं। ऐसे सूट सीने से फिटेड होते हैं और कमर से नीचे आते-आते ए शेप में चौड़े हो जाते हैं।
ऐसे करें स्टाइल: ए-लाइन कुर्ती या सूट को आप प्लाजो या लेगिंग्स के साथ पेयर करें। अगर कुर्ती की लंबाई घुटनों से नीचे होगी, तो यह और भी शानदार लुक देगी।
-1788529590320.webp)
(image credit: myntra/Libas)
2. कलीदार अनारकली सूट
अगर आप त्योहार पर रॉयल और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए कलीदार अनारकली सूट बेस्ट रहेगा। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से भी आसानी से मंगा सकती हैं। अनारकली सूट में बनी कलियां हैवी हिप्स और थाइज को आसानी से छिपा देती हैं, जिससे आपका लुक हैवी नजर नहीं आता।
ऐसे करें स्टाइल: फेस्टिवल के लिए कॉटन-सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक की अनारकली चुनें। ध्यान रखें कि अनारकली में घेरा बड़ा हो और ज्यादा कलियां बनी हों।
-1788529621818.webp)
(image credit: myntra/KALINI)
यह भी पढ़ें- पार्टी में चार चांद लगा देंगे अनारकली प्लाजो के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें यहां
3. अंगरखा स्टाइल कलीदार सूट
हैवी हिप्स वाली महिलाएं ट्रेडिशनल और फैशनेबल लुक पाने के लिए अंगरखा पैटर्न सूट भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे सूट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके फेस्टिव लुक को और भी खास बना देंगे। जब अंगरखा कट कलीदार फ्लेयर के साथ जुड़ता है, तो यह हैवी हिप्स को छिपाकर स्लिम दिखाने में मदद करता है।
ऐसे करें स्टाइल: इस सूट के साथ आप हैवी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं, जिससे आपको रॉयल लुक मिलेगा। हालांकि, अंगरखा सूट के साथ हैवी ज्वेलरी पहनने के बजाय हल्की एक्सेसरीज ही चुनें।
-1788529651208.webp)
(image credit: myntra/trueBrowns)
यह भी पढ़ें- Suit Designs: रॉयल लुक के लिए स्टाइल करें ये 5 खूबसूरत डिजाइंस वाले अंगरखा सूट
अगर आप भी हैवी हिप्स की वजह से सही सूट सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो परेशान होने के बजाय अपने बॉडी टाइप को समझते हुए सही कट्स, लंबाई और फैब्रिक का ध्यान रखें। आप इस फेस्टिव सीजन ऊपर बताए गए इन 3 सूट कट्स को ट्राई करके आसानी से स्लिम और स्टाइलिश दिख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या हैवी हिप्स वाली महिलाओं के लिए लेगिंग्स या टाइट चूड़ीदार पहनना सही रहता है?
- नहीं, टाइट लेगिंग्स नीचे की तरफ पतली होती हैं जिससे हिप्स और जांघें ज्यादा भारी दिखती हैं; इसकी जगह स्ट्रेट कट पैंट्स, प्लाजो या सलवार पहनना ज्यादा बैलेंस्ड लुक देता है।
- क्या कुर्ती की लंबाई से भी हिप्स के भारीपन को छुपाया जा सकता है?
- जी हां, घुटनों से नीचे तक जाने वाली लंबी (Long) कुर्तियां शरीर को एक वर्टिकल फ्लो (Vertical Flow) देती हैं, जिससे शरीर लंबा और हिप्स पतले व सुडौल नजर आते हैं।
- क्या फैब्रिक का चुनाव हैवी हिप्स को स्लिम दिखाने में कोई मदद करता है?
- बिल्कुल, स्टिफ या कड़क कपड़ों (जैसे मोटा कॉटन या टफेटा) के बजाय सॉफ्ट और फॉलिंग फैब्रिक्स (जैसे जॉर्जेट, शिफॉन, क्रेप या कॉटन-सिल्क) हिप्स पर चिपकते नहीं हैं और बॉडी को स्लिम शेपिंग देते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।